{"_id":"5ec6a5a3805c5d270232b9d2","slug":"coronavirus-latest-news-update-today-six-more-cases-of-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: छह और संक्रमित मिले, 36 हुए डिस्चार्ज, रिकवरी रेट 83 फीसदी से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: छह और संक्रमित मिले, 36 हुए डिस्चार्ज, रिकवरी रेट 83 फीसदी से अधिक
Fri, 22 May 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 May 2020 12:22 AM IST
सार
- जिले में अब तक 11462 लोगों की सैंपलिंग हुई।
- 837 कोरोना संक्रमितों में से 696 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुवार को कोरोना वायरस के छह नए मामले बढ़ने से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 837 पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 36 और लोग कोरोना से जंग जीत गए। अब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 696 हो गई है। अभी 110 मरीजों का उपचार चल रहा है।
कोरोना से जंग में ताजनगरी धीरे-धीरे जीत को ओर बढ़ रही है। पिछले दो सप्ताहों से जहां एक तरफ संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार स्वस्थ होने की दर 83 फीसदी से अधिक है।
जिले में 11462 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। अब तक 837 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 696 ठीक हो गए हैं। 28 लोगों की मौत हो गई है। शहर में 41 कंटेनमेंट जोन हैं, जिन पर प्रशासन नजर रख रहा है। साथ ही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है।

100 बंदियों की स्क्रीनिंग
जिला कारागार में कोरोना संक्रमित बंदी मिलने के बाद विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 बंदियों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के आधार पर ही टीम कुछ बंदियों के सैंपल ले सकती है। वहीं एसएन अस्पताल में भर्ती बंदी को तबियत में सुधार होने पर केंद्रीय कारागार में शिफ्ट कर दिया गया।
31 मई तक दुकानें न खोलें
आगरा व्यापार मंडल ने सभी व्यापारिक संस्थाओं से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। 31 मई तक अपने कारोबार बंद रखें। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के मुताबिक जहां व्यापारियों ने इतने दिन इंतजार किया है, बाकी के बचे दिन भी इसी तरह बीत रुका जा सकता है। धैर्य रखें। सफाई के लिए चार घंटे की अनुमति मिलने में भी समय लगेगा।
शुक्रवार से टिकट बुकिंग खिड़कियां खुलेंगी
शुक्रवार की सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा मंडी समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़कियां खोली जाएंगी। यात्री इन बुकिंग विंडो पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया किइस दौरान आरपीएफ को भी तैनात किया जाएगा, ताकि यात्रियों की भीड़ नहीं लगे।