{"_id":"5eb3a3b63c6e44675c1ac2c8","slug":"coronavirus-latest-news-update-today-40-percent-covid-patients-discharged-from-hospitals-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: आगरा के लिए राहत की खबर, 42 फीसदी संक्रमितों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: आगरा के लिए राहत की खबर, 42 फीसदी संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
Thu, 07 May 2020 03:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 May 2020 03:09 PM IST
सार
- आगरा में अब तक 667 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
- गुरुवार तक 280 संक्रमित ठीक होकर अपने घर पहुंचे।
- आगरा में अब तक 667 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
- गुरुवार तक 280 संक्रमित ठीक होकर अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि यहां कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज है। 667 संक्रमितों में से अब तक 280 यानी 42 फीसदी अस्पताल से घर जा चुके हैं। गुरुवार को 11 और लोगों को छुट्टी मिल गई।
आगरा से इटावा के सैफई स्थित मिनी पीजीआई भेजे गए मरीजों में से 17 लोग बुधवार को घर भेज दिए गए। ये सभी ठीक हो गए हैं। इनको 23 अप्रैल को वहां भेजा गया था। सैफई में अब तक आगरा के कुल 50 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

मैनपुरी से ठीक होकर लौटे आठ मरीज
मैनपुरी से भी आगरा के आठ संक्रमित ठीक होकर घर लौट आए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में आगरा के नौ कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा था। बुधवार को नौ मरीजों में से आठ की चौथी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके बाद शाम को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच उन्हें विदा करते समय मेडिकल स्टाफ ने फूल देकर उनका स्वागत किया। साथ ही तालियां बजाकर उन्हें विदा किया। गुरुवार को 11 और लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
चिकित्सकों की टीम के स्वागत सत्कार से कोरोना पर जीता हासिल करके लौटने वाले सभी लोग भावुक हो गए। उन्होंने भी हाथ जोड़कर चिकित्सकों का अभिनंदन किया। सभी को एंबुलेंस से आगरा भेजा गया। साथ ही उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए।

16 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
बुधवार को मिले 27 नए संक्रमितों के साथ जिले में अब तक 667 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 280 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 16 की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला सिपाही भी शामिल है। शहर में हॉटस्पॉट की संख्या अब घटकर 42 हो गई है।