फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Update: 33 new Corona cases reported in agra

Corona in Agra: एडीए के अधिशासी अभियंता सहित 33 नए मरीज, 2136 पर पहुंचा आंकड़ा

Tue, 11 Aug 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:29 AM IST
सार

  • अब तक 1717 मरीज हो चुके हैं ठीक, 318 संक्रमितों का चल रहा उपचार 
  • बाह में 11 साल और निर्भय नगर में 13 साल का बच्चा भी आया चपेट में

विज्ञापन
Coronavirus Latest News Update: 33 new Corona cases reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। सोमवार को 33 नए संक्रमित मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2136 हो गया है। नए मरीजों में एडीए के अधिशासी अभियंता और जल संस्थान का कर्मचारी भी शामिल है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह एक मरीज की मृत्यु हुई है। संक्रमित मृतक संख्या 101 है।

विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1717 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। 318 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 80.38 फीसदी है। सोमवार को 1874 सैंपल जांच के लिए गए। अब तक जिले में 68149 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। शहर में 134 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। सोमवार तक 257 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। मार्च से अगस्त तक जिले में कुल 391 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता भी संक्रमित

नगर निगम के बाद आगरा विकास प्राधिकरण का अधिशासी अभियंता और जलकल विभाग का 38 साल का कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। संबंधित कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा बाह में 11 साल के और निर्भय नगर में 13 साल के बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयालबाग के आरएस बाग में 39 साल के युवक, खंदारी में 60 साल की महिला, दया नगर राजपुर चुंगी में 66 साल के बुजुर्ग, नगरिया में 48 साल के पुरुष, इरादत नगर में 65 साल की महिला, छीपीटोला में 67 साल के पुरुष, राजामंडी में 66 साल की महिला, बालाजी नगर कमला नगर में 41 साल का पुरुष संक्रमित मिले हैं। 

यहां भी मिले मरीज

कालिंदी विहार में 30 साल का युवक, कावेरी विहार शमसाबाद में 90 साल के बुजुर्ग, नगला पदी में 57 साल के पुरुष, ताजगंज में 50 साल के पुुरुष, डायमंड हिल अपार्टमेंट ताजनगरी में 46 साल की महिला,18 साल का युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

गोकुलपुरा में 43 साल की महिला, पृथ्वीनाथ मंदिर शाहगंज में 35 साल का युवक, ताल फिरोज खान में 31 साल की महिला, बालाजीपुर शाहगंज में 28 साल का युवक, जगदीशपुरा में 46 साल का पुरुष, बंदपुरा में 22 साल की महिला, जगनेर में 14 साल की किशोरी और 42 साल का पुरुष संक्रमित मिले हैं। 

कबूलपुर में 36 साल का युवक, मोतीबाग यमुना ब्रिज में 50 साल का पुरुष, नौबस्ता लोहामंडी में 24 साल की महिला, साकेत कॉलोनी में 15 साल का किशोर, अमित विहार यमुना विहार कर्मयोगी में 50 साल की महिला, विद्या नगर में 80 साल का बुजुर्ग और निबोहरा में 40 साल का पुरुष की संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed