{"_id":"5e6d03258ebc3ea4aa4493b0","slug":"coronavirus-infected-patients-improve-condition-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जीती जंग: एक परिवार के चार लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, दिल्ली में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जीती जंग: एक परिवार के चार लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, दिल्ली में चल रहा था इलाज
Sun, 15 Mar 2020 09:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:15 AM IST
सार
कोरोना वायरस को मात देकर जूता कारोबारी का परिवार घर लौट आया है। स्वस्थ होने के बाद परिवार के चार सदस्यों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस को मात देकर आगरा निवासी जूता कारोबारी का परिवार घर लौट आया है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद परिवार के चार सदस्यों को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार के एक सदस्य और कर्मचारी व उसकी पत्नी का इलाज अभी भी दिल्ली में ही चल रहा है। इनकी हालत बेहतर बताई गई है।
खंदारी क्षेत्र में रहने वाले जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक पुत्रवधू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इनको तीन मार्च को दिल्ली रेफर कर दिया था। यहां इनका इलाज चल रहा था। शनिवार को इनके नमूने लेकर जांच कराई।
इनकी रिपोर्ट आई निगेटिव
रिपोर्ट में जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, छोटे बेटे और बड़े बेटे की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इनको एंबुलेंस के जरिये देर शाम आगरा लाया गया। परिवार के करीबी व्यक्ति से पता चला कि बड़े बेटे और उनके कारखाने के कर्मचारी व उनकी पत्नी की हालत भी ठीक है, अभी इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज और उसके पिता पर दर्ज होगा केस, डीएम ने दिया आदेश

Trending Videos
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमित सात मरीजों में से चार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और घर आ गए हैं। बाकी के मरीज की हालत भी लगातार बेहतर हो रही है।
इटली की यात्रा करके लौटे थे जूता कारोबारी
खंदारी स्थित जूता कारोबारी इटली की यात्रा के लौटे थे। इनके दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में इनके परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे।
इसमें से पांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, इसके बाद इनको दिल्ली रेफर कर दिया था। इनके कारखाने पर कार्य करने वाले कर्मचारी और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो गए थे।
कोरोना वायरस: इटली से हनीमून मनाकर लौटी महिला को भर्ती कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस