फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona virus suspected woman report positive in agra news

कोरोना वायरस: इटली से हनीमून मनाकर लौटी महिला को भर्ती कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 14 Mar 2020 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 04:03 PM IST
सार

महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया था। वो उसे छोड़कर आगरा आ गई। एएमयू लैब की जांच में महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
corona virus suspected woman report positive in agra news
रेलवे कॉलोनी में कोरोना वायरस रैपिड रिस्पांस की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इटली से हनीमून मनाकर लौटी आगरा की महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसका पता चलने पर वो बंगलूरू से आगरा आ गई। उसके परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुमराह कर रहे थे। 
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब में भेजे गए महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है। 
विज्ञापन


अगर केजीएमयू की जांच में उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तब ही महिला को कोरोना संक्रमित घोषित किया जाएगा अन्यथा नहीं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले हुई थी शादी

आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी की बेटी का विवाह एक माह पहले कर्नाटक में नौकरी करने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इटली गए थे। इटली से लौटने के बाद पति में कोरोना वायरस पाया गया था।

इसके बाद उक्त महिला को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन सैकड़ों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालकर महिला बंगलूरू से अपने परिवार के पास आगरा आ गई। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम ने पहले उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भेजा गया।

बृहस्पतिवार को आगरा से आए महिला सहित 12 लोगों के सैंपल अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें से 11 नेगेटिव पाए गए। महिला के सैंपल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है। एएमयू के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि अधिक पुष्टि के लिए नमूने को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग को बुलानी पड़ी पुलिस

महिला को लेने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने महिला की जानकारी छिपाते हुए उसके दिल्ली जाने की बात बताई। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आने पर महिला को आइसोलेशन वार्ड ले जाने दिया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि परिजन मरीज की सही जानकारी नहीं दे रहे थे, रेलवे अधिकारी और सभी ने काउंसलिंग कर समझाया। तब कहीं परिजनों ने संभावित मरीज को लेकर आने दिया।

महिला के साथ यात्रा करने वालों की तलाश

महिला गतिमान एक्सप्रेस की जिस बोगी में बैठकर दिल्ली से नौ मार्च को आगरा आई थी, उस बोगी में सवार रहे सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग को तलाश है।  स्वास्थ्य विभाग ने बोगी में आए यात्रियों की लिस्टिंग कर ली है। उसमें आए सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 

शनिवार को कलेक्ट्रेट में कोरोना वायरस को लेकर शासन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश वत्स ने यह खुलासा किया। उधर, इस मामले में जानकारी छिपाने पर महिला के पिता पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।  

32 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव

शुक्रवार को लिए गए 32 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें कोरोना संदिग्ध महिला के आठ परिजनों भी शामिल हैं। अभी उसके परिजन जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती हैं। इधर, चिकित्सक एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध महिला की हालत बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed