{"_id":"5eb25d7daed3840a371616ba","slug":"coronavirus-in-mathura-four-new-case-found-positive-today-total-37-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बच्चा समेत चार पॉजिटिव मिले, 39 पर पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बच्चा समेत चार पॉजिटिव मिले, 39 पर पहुंची संख्या
Thu, 07 May 2020 01:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 May 2020 01:24 PM IST
सार
वार्ड ब्वाय के 11 वर्षीय बेटे की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना पॉजिटिव केसों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में दरेसी, मनोहरपुरा और भार्गव गली में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें वृंदावन के सौ शैय्या चिकित्सालय के कोरोना पॉजिटिव वार्ड ब्वाय का 11 वर्षीय बेटा शामिल है। मनोहरपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव फल विक्रेता 76 वर्षीय वृद्ध के दो बेटे भी संक्रमित मिले हैं। देर शाम भार्गव गली निवासी मां-बेटे की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 39 हो गई है।
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के कारण घनी आबादी वाले पुराने शहर को सील कर दिया गया है। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है, लेकिन इस पर सफलता नहीं मिल रही। बुधवार सुबह अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से सीएमओ कार्यालय को नौ लोगों की रिपोर्ट मिली। पांच लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है, जबकि हॉटस्पॉट इलाके के छह लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

संक्रमित मरीजों के परिजनों में संक्रमण की पुष्टि
कुछ दिन पहले मनोहरपुरा में 76 वर्षीय वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था तथा सैंपल जांच को भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में वृद्ध के 56 वर्षीय और 35 वर्षीय बेटों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
इसी तरह कुछ दिन पहले सौ शैय्या चिकित्सालय के दरेसी निवासी वार्ड ब्वाय की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट आने से पूर्व तक वह लगातार चिकित्सालय में काम करता रहा तथा अपने घर भी आता था। अब वार्ड ब्वाय के 11 वर्षीय बेटे की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
दरेसी के ही 27 वर्षीय युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि युवक वार्ड ब्वाय के संपर्क में आया था और क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद बच्चा समेत छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
सीएमओ डॉ शेर सिंह ने बताया कि बुधवार को शहर के तीन इलाकों मनोहरपुरा, दरेसी और भार्गव गली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव छह नए केस मिले हैं। इन लोगों को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन किया गया था।