फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus In Mathura Four New Case Found Positive Today Total 37 Patients

मथुरा में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बच्चा समेत चार पॉजिटिव मिले, 39 पर पहुंची संख्या

Thu, 07 May 2020 01:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 May 2020 01:24 PM IST
सार

वार्ड ब्वाय के 11 वर्षीय बेटे की आई पॉजिटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
Coronavirus In Mathura Four New Case Found Positive Today Total 37   Patients
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मथुरा के हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना पॉजिटिव केसों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में दरेसी, मनोहरपुरा और भार्गव गली में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें वृंदावन के सौ शैय्या चिकित्सालय के कोरोना पॉजिटिव वार्ड ब्वाय का 11 वर्षीय बेटा शामिल है। मनोहरपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव फल विक्रेता 76 वर्षीय वृद्ध के दो बेटे भी संक्रमित मिले हैं। देर शाम भार्गव गली निवासी मां-बेटे की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 39 हो गई है।  
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के कारण घनी आबादी वाले पुराने शहर को सील कर दिया गया है। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है, लेकिन इस पर सफलता नहीं मिल रही। बुधवार सुबह अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से सीएमओ कार्यालय को नौ लोगों की रिपोर्ट मिली। पांच लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है, जबकि हॉटस्पॉट इलाके के छह लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के परिजनों में संक्रमण की पुष्टि

कुछ दिन पहले मनोहरपुरा में 76 वर्षीय वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था तथा सैंपल जांच को भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में वृद्ध के 56 वर्षीय और 35 वर्षीय बेटों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 

इसी तरह कुछ दिन पहले सौ शैय्या चिकित्सालय के दरेसी निवासी वार्ड ब्वाय की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट आने से पूर्व तक वह लगातार चिकित्सालय में काम करता रहा तथा अपने घर भी आता था। अब वार्ड ब्वाय के 11 वर्षीय बेटे की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 

दरेसी के ही 27 वर्षीय युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि युवक वार्ड ब्वाय के संपर्क में आया था और क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद बच्चा समेत छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 

सीएमओ डॉ शेर सिंह ने बताया कि बुधवार को शहर के तीन इलाकों मनोहरपुरा, दरेसी और भार्गव गली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव छह नए केस मिले हैं। इन लोगों को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed