फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: five more positive cases of covid 19 in Agra

CoronaVirus in Agra: ताजनगरी में पांच और जमाती संक्रमित मिले, जिले में अब तक 89 मामले

Fri, 10 Apr 2020 11:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: five more positive cases of covid 19 in Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
शहर के पांच और जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इनमें से चार मंटोला के हैं और एक धूलियागंज बस्ती का है। अब तक संक्रमित मिल चुके 91 लोगों से 48 जमाती हैं। मंटोला में पहले भी 10 लोग मिल चुके हैं। यह इलाका हॉट स्पॉट घोषित है। 
विज्ञापन


जमातियों में संक्रमित मिलने की संख्या और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच करा रहा है। अब तक आजमपाड़ा, घटिया आजम खां, वजीरपुरा, नाई की मंडी, एमएम गेट, कोतवाली, ताजगंज, एत्माद्दौला, खंदौली के हुसैनपुरा में संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को संक्रमित मिले पांचों जमाती पहले से ही शेल्टर होम में क्वारंटीन किए जा चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जमातियों और उनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन कोरोना योद्धा भी संक्रमित

तोपखाना मस्जिद में ठहरे 13 में से नौ जमाती मिल चुके संक्रमित

दिल्ली मरकज से लौटे 28 जमातियों के संपर्क में आए 200 लोगों की कुंडली पुलिस ने तैयार की है। इन सभी के नमूने लिए जाएंगे। इन्हें क्वारंटीन भी किया जा रहा है। तोपखाना मस्जिद में 13 जमाती ठहरे थे। इनमें से नौ पॉजिटिव मिल चुके थे।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने इसका ग्रॉफिक्स भी तैयार कराया है। इसमें सबसे पहले उन 28 जमातियों को लिया गया जो दिल्ली से आए। उनसे बातचीत कर मालूम किया गया कि वे किन लोगों के सीधे संपर्क में रहे। फिर इन लोगों से बात की गई। इस तरह सूची तैयार होती चली गई। जमातियों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। इससे पता चला कि वे कहां कहां गए। दस बस्तियों में लोकेशन मिली।

मृतका के तीन परिजन भी संक्रमित मिले 

कमला नगर की 76 वर्षीय संक्रमित महिला की बुधवार को दिल का दौरा पड़ जाने से मौत हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। इनमें नीदरलैंड से लौटा उनका पोता, सराफ का काम करने वाला बेटा और पुत्रवधू शामिल है। उधर, राजामंडी का एक ट्यूटर भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। 

इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित

10 अप्रैल- पांच और जमाती संक्रमित पाए गए।  
9 अप्रैल- 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
8 अप्रैल- दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
7 अप्रैल- 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि।
6 अप्रैल-  कोरोना के पांच मामले सामने आए। 
5 अप्रैल- दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि। 
4 अप्रैल- 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
3 अप्रैल- तब्लीगी जमात से लौटे सात जमाती सहित आठ में कोरोना की पुष्टि। 
2 अप्रैल- अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र, इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। ये दोनों केस आगरा के आंकड़े में शामिल नहीं है।
1 अप्रैल- कोरोना मरीज युवक के चिकित्सक पिता में संक्रमण
29 मार्च- इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
27 मार्च- लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
26 मार्च- अमेरिका से लौटा चिकित्सक का बेटा संक्रमित मिला।
13 मार्च- रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
8 मार्च-  जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
3 मार्च- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed