फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus in agra corona infection spreads more in men than women

आगरा में कोरोना: महिलाओं के मुकाबले दोगुने पुरुष हुए संक्रमित, चिकित्सकों ने बताईं ये वजह

Fri, 01 Jan 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jan 2021 12:19 AM IST
सार

  • 304 दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 10226 लोग, 6738 पुरुष और 3295 महिलाएं हुई संक्रमित, 193 बच्चे भी पॉजिटिव मिले 
  • एक दिन के बच्चे से 103 साल की उम्र के लोग आए कोरोना वायरस की चपेट में, दो मार्च को मिला था पहला मरीज

विज्ञापन
coronavirus in agra corona infection spreads more in men than women
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना से महिलाओं के मुकाबले दोगुने पुरुष कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार की है। दो मार्च से मार्च से 30 दिसंबर तक 10226 मामले मिले हैं। इसमें से पुरुषों की संख्या 6738 और महिलाओं की संख्या 3295 है। 

विज्ञापन


10 साल से कम उम्र के 193 बच्चे वायरस की चपेट में आ गए। एक साल से कम के 26 बच्चे रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरपी पांडेय का कहना है कि घर से बाहर जाने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है, इसलिए संक्रमितों में उनकी संख्या ज्यादा है। 
विज्ञापन


आंकड़े 
बुधवार तक 426242 लोगों की हुई है जांच
10226 लोग हुए हैं संक्रमित
9866 मरीज हो चुके हैं ठीक 
172 मरीजों का चल रहा इलाज
170 मरीजों की हो चुकी है मौत

6738 पुरुष हुए संक्रमित
3295 महिलाएं हुई संक्रमित
193 बच्चे हुए संक्रमित

महिलाएं ज्यादा जागरूक

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि देखा गया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कोरोना वायरस के प्रति ज्यादा जागरूक और सावधानी बरतती हैं। बाहर जाते वक्त अधिकांश महिलाएं मास्क का उपयोग करती देखी गई हैं। महिलाओं में संक्रमण कम मिलने की एक वजह यह भी है। 

रैपिड रिस्पांस टीम की सदस्य डॉ. नंदन सिंह ने कहा कि पुरुष कामकाजी है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी जाते रहते हैं। इनके मुकाबले महिलाओं का घर से बाहर जाना कम होता है। सावधानी भी खूब बरतती हैं। इस कारण उनमें संक्रमण की दर कम देखने मिला है। 

लगातार कम रही है संक्रमण की दर

आगरा के लिए राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। बुधवार को 11 नए मरीज मिले हैं। यह छह महीने में एक दिन में सबसे कम मरीज हैं। इसमें लेडी लॉयल के चिकित्सक दंपती और बाल सुधार गृह का किशोर भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed