{"_id":"5f0165b038f97a4601573bd4","slug":"coronavirus-coronavirus-kasganj-coronavirus-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में कोरोना: 24 घंटे में 37 नए मरीज, 11 कैदी भी संक्रमित, जिला जेल में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में कोरोना: 24 घंटे में 37 नए मरीज, 11 कैदी भी संक्रमित, जिला जेल में हड़कंप
Sun, 05 Jul 2020 11:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:04 AM IST
सार
- कासगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 117 हो गई है। 62 लोग ठीक हो चुके हैं। 55 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
कासगंज में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 24 घंटे में सर्वाधिक 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 मरीज जिला जेल के कैदी हैं। इससे जेल प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से रात तक 37 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें एसपी दफ्तर का बाबू भी शामिल है। सभी नए मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिंताजनक बात यह है कि जिला जेल में बंद 11 कैदी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने देर रात कैदियों की रिपोर्ट आने की जानकारी जेल प्रशासन को दी। इसके बाद सभी कैदियों को आइसोलेट करवाने की तैयारी शुरू कर दी गई। रविवार की सुबह पूरे जेल परिसर को सैनिटाइज किया गया। संक्रमितों बंदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी ऑफिस के बाबू और जेल के 11 बंदी सहित 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी आइसोलेशन में भर्ती कराया हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनवाई जा रही है।
एसपी ऑफिस के बाबू के कोरोना संक्रमण की जांच जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से की गई थी। इसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उनकी जांच करवाई तो इसमें भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
कमालपुर में एक महिला और बिलराम निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी इलाकों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करके प्रशासन ने सील कर दिया है। संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। उधर, सभी संक्रमितों के आसपास के इलाकों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शुगर-बीपी के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा कोरोना संक्रमण, आगाह कर रही यह रिपोर्ट