{"_id":"5ef963f78ebc3e43375912ce","slug":"coronavirus-agra-update-today-14-new-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, मासूम बच्चे भी आए चपेट में, आंकड़ा 1200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, मासूम बच्चे भी आए चपेट में, आंकड़ा 1200 के पार
Mon, 29 Jun 2020 09:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:18 AM IST
सार
जिले में अब तक 1210 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1044 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 85 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के मरीज फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को 14 नए मामले आए। इससे संक्रमितों की आकंड़ा 1210 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि लगातार दूसरे दिन किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पांच नए मरीज डिस्चार्ज होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या जिले में 1044 हो गई है। शहर के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में 111 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। अब तक 85 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले के रुनकता, गढ़सान, अमरपुरा, गजानन नगर में भी संक्रमण पहुंच गया है। गढ़सान में एक साल और जगजीत नगर निवासी चार साल का बच्चा संक्रमित मिला है। सिकंदरा में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
यहां भी मिले मरीज
सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गजानन कॉलोनी के 47 साल के पुरुष और 42 साल की महिला, अमरपुरा 27 वर्ष की महिला, अर्जुन नगर के 49 साल का पुरुष, मारुति इस्टेट निवासी 54 वर्षीय पुरुष, टेढ़ी बगिया निवासी 48 साल का पुरुष, नार्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी 29 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है।
जुलाई-अगस्त में कोरोना संक्रमण चरम पर होने की आशंका, निपटने के लिए ताजनगरी में हैं ये तैयारियां
आगरा फोर्ट निवासी 45 साल की महिला और 45 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले हैं। इनको एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
166 कंटेनमेंट जोन में 113 हुए बंद
ताजनगरी में संक्रमण मुक्त इलाके तेजी से बढ़ रहे हैं। अनलॉक के 27 दिनों में 71 कंटेनमेंट जोन बंद हुए हैं। कुल संख्या 113 हो गई है। जिले में अब 53 कंटेनमेंट जोन ऐसे हैं जहां नए मरीज मिल रहे हैं। इनमें 12 इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

मार्च से जून तक आगरा में 166 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। 1200 मरीज मिले हैं। अनलॉक में संक्रमितों का आंकड़ा गिरने से संक्रमण मुक्त इलाकों की संख्या तेजी बढ़ रही है। औसतन हर दिन दो से तीन इलाके संक्रमण मुक्त हो रहे हैं।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन को बंद करने का नियम 28 दिन है। इसके बावजूद नई पॉलिसी में प्रशासन को समीक्षा का अधिकार है। ऐसे में हमने 18 से 21 दिन तक कोई केस नहीं मिलने पर उन कंटेनमेंट जोन को बंद किया है। 113 कंटेनमेंट जोन में 52 शहरी क्षेत्र में और 61 ग्रामीण क्षेत्र में बंद किए हैं।