फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus agra update today: 12 new cases of covid in agra

आगरा में 12 नए कोरोना संक्रमित, 18 हुए डिस्चार्ज, ठीक होने वालों की संख्या 1000 के पार

Sun, 28 Jun 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 12:13 AM IST
सार

  • ताजनगरी में शनिवार को दिन राहत भरा रहा। किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। ठीक होने वालों का आंकड़ा 1009 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
coronavirus agra update today: 12 new cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को 12 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1200 के करीब पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि 18 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। साथ ही कई दिनों बाद कोरोना मरीज की मौत खबर नहीं आई। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 12 नए मरीज मिले हैं। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1196 हो गई है। 18 नए मरीज डिस्चार्ज होने से ठीक होने वालों का आंकड़ा हजार पार करते हुए 1009 पहुंच गया है। अभी 103 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


 

यहां मिले नए मरीज 


कोरोना वायरस का संक्रमण कछपुरा और श्यामो गांव तक पहुंच गया। कछपुरा में 32 साल की महिला और शमसाबाद रोड स्थित श्यामो गांव में 59 साल के पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। नगला पदी के न्यू कौशलपुर, सीता नगर, जीवनीमंडी और आवास विकास कॉलोनी में फिर से मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी बंदी कोरोना पॉजिटिव

बाह और न्यू कौशलपुर नगला पदी में 48-48 साल के पुरुष, असोपा हॉस्पिटल के पीछे 27 साल का युवक, छीपीटोला में 34 साल का युवक और सीता नगर में 62 साल के बुजुर्ग संक्रमित पाए गए। 

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नौ में 32 साल की महिला, अलबतिया में 27 साल का युवक, खतैना में 56 साल के पुरुष और जीवनीमंडी में 80 साल के वृद्ध पॉजिटिव मिले हैं। नई आबादी लॉयर्स कॉलोनी में 54 साल के व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं।

अस्थायी जेल में तीन बंदी पॉजिटिव

एमडी जैन इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल के तीन बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों को आइसोलेशन में भेजा गया है। उनके साथ रहे बंदियों को क्वारंटीन किया गया है। जेल अधीक्षक एसीएम विनोद जोशी ने बताया कि 50 बंदियों का एक सप्ताह पहले टेस्ट कराया गया था।

संक्रमित को घर पर छोड़ा, सीएम पोर्टल पर शिकायत

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोरोना संक्रमित को घर पर ही छोड़ दिया गया। सीएम पोर्टल पर शिकायत कर उसने पुन: जांच कराने की गुहार लगाई है। विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए उसका सैंपल लिया है।

संक्रमितों के परिजनों को भी मलेरियारोधी दवा

संक्रमितों के परिजनों को भी मलेरियारोधी दवा दी जा रही है। भले ही इनकी रिपोर्ट निगेटिव हो, लेकिन निश्चित समय तक इनको तय डोज दी जा रही है। निगेटिव वाले लोगों की सात दिन तक मॉनीटरिंग की जा रही है। जुलाई में संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इस कारण संक्रमितों के परिजन और संपर्क वालों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने दी।

7397 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने मारुति रेजीडेंसी, श्याम नगर बोदला, नाऊ की सराय, मोती कटरा, नगला अर्जुन, सैंमरा, बेलनगंज, गणेशपुरा, जगदीशपुरा, विभव नगर, नगला मोहन लाल के 1865 घरों के 7397 लोगों की सेहत का हाल जाना। इनमें गले में खराश, तेज बुखार, जुकाम-खांसी रहने, सांस फूलने के लक्षणों का आकलन किया। 

इन्हीं हॉटस्पॉट एरिया में 11 स्थानों पर शिविर लगाकर 209 पुरुष, 192 महिलाएं और 46 बच्चों की सेहत की जांच की। इसमें मधुमेह के 12 और त्वचा रोग के 15 मरीज मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी की थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री की जांच करते हुए मल्टी विटामिन, विटामिन सी की दवा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed