{"_id":"5ef030588ebc3e43034b148d","slug":"corona-virus-trend-change-in-agra-death-ratio-double","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: अनलॉक में दो गुनी मौत, रिकवरी रेट भी घटा, एक तिहाई मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक: अनलॉक में दो गुनी मौत, रिकवरी रेट भी घटा, एक तिहाई मरीज हुए ठीक
Mon, 22 Jun 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:36 PM IST
सार
- 20 दिन में फिर बदला ट्रेंड
- 243 नए संक्रमित मिले
- सिर्फ 153 स्वस्थ हुए, 33 की मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन खुलने के बाद अनलॉक-1 में बड़ी तेजी से कोरोना के मरीज न केवल बढ़ रहे हैं, बल्कि उनका रिकवरी रेट भी घट गया है। संक्रमण के कारण हो रही मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अनलॉक-1 के 20 दिनों में 33 मरीजों ने दम तोड़ा है, जबकि मई के अंतिम 20 दिनों में सिर्फ 17 मरीजों की जान गई थी। यानी मृतकों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद वायरस का नया ट्रेंड सामने आ रहा है। अनलॉक में एक तरफ स्वस्थ होने की दर घट रही है, दूसरी तरफ मृतकों की संख्या व संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। एक से 20 जून तक ताजनगरी में 243 नए मरीज मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की तादात 153 है। इन 20 दिनों में 33 संक्रमितों की मौत हुई।
कासगंजः अमांपुर के मृतक हलवाई की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील, परिवार क्वारंटीन
विज्ञापन
10 से 30 मई तक 434 मरीज स्वस्थ हुए थे। अनलॉक-1 में 281 मरीज कम स्वस्थ हुए हैं। मई के अंतिम 20 दिनों में सिर्फ 141 नए मरीज मिले थे। जिनकी संख्या अब 243 हो गई। बीते माह से इस माह 102 मरीज कम आए। आंकड़ों के अनुसार खतरा कम होने के बजाय बढ़ रहा है।

नई पॉलिसी से बदला था ट्रेंड
लॉकडाउन में अप्रैल माह में रिकॉर्ड 537 संक्रमित केस मिले। फिर नई डिस्चार्ज पॉलिसी आई। इसके बाद 10 से 12 दिनों में संक्रमितों को जांच के बाद घर भेजा जाने लगा। इससे स्वस्थ होने की दर अचानक बढ़ गई। जून में फिर मरीज बढ़े, लेकिन इनमें पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की संख्या अधिक थी। ऐसे में स्वस्थ होने की दर कम हो गई।
लोगों को एहतियात बरतना होगा
लोग बाहर निकल रहे हैं। जो पहले से बीमार हैं, उन्हें ज्यादा खतरा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात बरतना होगा। - प्रभु एन सिंह, डीएम
20 दिनों में बदल गया ट्रेंड
मौत 17 33
स्वस्थ 434 153
मरीज 141 243

| लॉकडाउन में | अनलॉक में |
मौत 17 33
स्वस्थ 434 153
मरीज 141 243