फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Up News: Coronavirus Update Corona Virus Daughter Found Positive After Father Death Latest News In Hindi

कासगंजः अमांपुर के मृतक हलवाई की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील, परिवार क्वारंटीन

Mon, 22 Jun 2020 09:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 09:19 AM IST
सार

  • ट्रूनेट मशीन की जांच में आया परिणाम
  • अब दोबारा टेस्ट से संक्रमण होगा कन्फर्म

विज्ञापन
Kasganj Up News: Coronavirus Update Corona Virus Daughter Found Positive After Father Death Latest News In Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमित श्वांस रोगी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस युवक की बेटी जिला अस्पताल में हुए ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच में संक्रमित पाई गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर बेटी को आइसोलेशन में रखा गया है, लेकिन उसकी कोरोना संक्रमण की जांच को कन्फर्म करने के लिए अलग से सैंपल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि बेटी पूरी तरह से संक्रमित है या नहीं।
विज्ञापन


श्वांस रोगी युवक की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है, वहीं बहटा गांव में भी लोग चिंतित हैं। यह युवक हलवाई आदि की दुकान चलाता था। इसकी दुकान पर मिठाई, समोसा व अन्य परचून का सामान भी बिकता था। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी स्थिति को देखते हुए परिवार के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। कौन-कौन संपर्क में आया, उनकी हिस्ट्री भी बनाई जा रही है। सभी लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


Fathers Day: पिता के हौसले से मिली करियर में शोहरत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने साझा किए भावुक पल
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में युवक के घर के आस पास का एरिया सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य टीमों के गांव में पहुंचने के कारण कौतूहल बना रहा। वहीं मृतक युवक के परिवार में कोहराम के हालात हैं। सभी लोग काफी दहशत में हैं। कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद पारिवारिक रिश्तेदार भी दुख में शामिल होने नहीं पहुंच पा रहे।
 

अलीगढ़ से सीधे कछला गंगाघाट ले जाया गया युवक का शव
अमांपुर के युवक की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह युवक ट्रूनेट मशीन से संक्रमित पाया गया था, लेकिन संक्रमण की दूसरी रिपोर्ट कन्फर्म नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में अलीगढ़ से युवक का शव गांव में ले जाने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। युवक का शव सीधे कछला ले जाया गया। जहां पहले ही परिवार के कुछ लोग मौजूद थे और शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अमांपुर के मृतक युवक की कोरोना संक्रमण की दूसरी रिपोर्ट अभी संक्रमण को लेकर कन्फर्म नहीं हुई है। उसकी बेटी भी ट्रूनेट मशीन से संक्रमित पाई गई है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है। परिवार के लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। सभी को क्वारंटीन किया गया है- डा.प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed