फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   COrona Virus Trend Change In Agra Death Ratio Double

चिंताजनक: अनलॉक में दो गुनी मौत, रिकवरी रेट भी घटा, एक तिहाई मरीज हुए ठीक

Mon, 22 Jun 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 01:36 PM IST
सार

  • 20 दिन में फिर बदला ट्रेंड
  • 243 नए संक्रमित मिले
  • सिर्फ 153 स्वस्थ हुए, 33 की मौत

विज्ञापन
COrona Virus Trend Change In Agra Death Ratio Double
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन खुलने के बाद अनलॉक-1 में बड़ी तेजी से कोरोना के मरीज न केवल बढ़ रहे हैं, बल्कि उनका रिकवरी रेट भी घट गया है। संक्रमण के कारण हो रही मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अनलॉक-1 के 20 दिनों में 33 मरीजों ने दम तोड़ा है, जबकि मई के अंतिम 20 दिनों में सिर्फ 17 मरीजों की जान गई थी। यानी मृतकों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


लॉकडाउन खत्म होने के बाद वायरस का नया ट्रेंड सामने आ रहा है। अनलॉक में एक तरफ स्वस्थ होने की दर घट रही है, दूसरी तरफ मृतकों की संख्या व संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। एक से 20 जून तक ताजनगरी में 243 नए मरीज मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की तादात 153 है। इन 20 दिनों में 33 संक्रमितों की मौत हुई। 
विज्ञापन


कासगंजः अमांपुर के मृतक हलवाई की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील, परिवार क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 30 मई तक 434 मरीज स्वस्थ हुए थे। अनलॉक-1 में 281 मरीज कम स्वस्थ हुए हैं। मई के अंतिम 20 दिनों में सिर्फ 141 नए मरीज मिले थे। जिनकी संख्या अब 243 हो गई। बीते माह से इस माह 102 मरीज कम आए। आंकड़ों के अनुसार खतरा कम होने के बजाय बढ़ रहा है।

नई पॉलिसी से बदला था ट्रेंड
लॉकडाउन में अप्रैल माह में रिकॉर्ड 537 संक्रमित केस मिले। फिर नई डिस्चार्ज पॉलिसी आई। इसके बाद 10 से 12 दिनों में संक्रमितों को जांच के बाद घर भेजा जाने लगा। इससे स्वस्थ होने की दर अचानक बढ़ गई। जून में फिर मरीज बढ़े, लेकिन इनमें पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की संख्या अधिक थी। ऐसे में स्वस्थ होने की दर कम हो गई।

लोगों को एहतियात बरतना होगा
लोग बाहर निकल रहे हैं। जो पहले से बीमार हैं, उन्हें ज्यादा खतरा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात बरतना होगा। - प्रभु एन सिंह, डीएम

20 दिनों में बदल गया ट्रेंड
लॉकडाउन में     अनलॉक में
  
मौत      17                                                              33
स्वस्थ    434                                                           153
मरीज    141                                                             243
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed