{"_id":"5f0489d18ebc3e431c2368b1","slug":"corona-virus-old-couple-found-positive-firozabad-live-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः वृद्ध दंपती मिले कोरोना पॉजिटिव, साढ़े पांच सौ पर पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः वृद्ध दंपती मिले कोरोना पॉजिटिव, साढ़े पांच सौ पर पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा
Wed, 08 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:13 AM IST
सार
- संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 550
- कोरोना से तीस लोगों की मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में दुर्गा नगर के एक वृद्ध दंपती की आगरा में जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को आगरा के एक निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। आगरा प्रशासन की सूचना पर नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर सैनिटाइजेशन कराया।
स्वास्थ्य विभाग मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है। वृद्ध दंपती के पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 550 हो गया है। वहीं जिले में कोरोना से अब तक तीस लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: विकास दुबे का साथी बताकर ससुर को पहुंचाया हवालात, सच्चाई खुलने पर पुलिस हुई हैरान
विज्ञापन
दुर्गा नगर निवासी वृद्ध दंपती को विगत दिनों बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि की शिकायत थी। इस पर परिजनों ने दंपती को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने विगत तीन जुलाई को कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना पॉजिटिव दंपती को आगरा में ही निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आगरा प्रशासन ने जिला प्रशासन को सूचना दे दी।

मोबाइल टीम ने सुहाग नगर में लिए सैंपल
मोबाइल टीमें क्षेत्र में जाकर कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल ले रही हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने सुहागनगर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कैंप लगाया। यहां टीम ने 60 लोगों के सैंपल लिए।
अब तक 478 लोग हुए कोरोना मुक्त
फिरोजाबाद में अब तक 13327 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। इनमें से 12061 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं 487 रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही जिले में अब तक 478 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।