फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Etah Three Positive Today

परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव, घर में हुई थी वृद्ध की मौत, कोविड अस्पताल में भर्ती

Mon, 06 Jul 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jul 2020 12:20 AM IST
सार

  • जिले में मरीज- 145
  • ठीक हुए मरीज- 88
  • एक्टिव केस- 57
  • जनपद में मौत- 7 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Etah Three Positive Today
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एटा जनपद में रविवार को दो महिलाओं सहित एक किशोरी को कोरोना की पुष्टि हुई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। कस्बा के मोहल्ला ब्रहमनपुरी निवासी एक वृद्ध की संदिग्धता के आधार पर सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें बुखार आने लगा। परिजन आगरा लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार होने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके परिजनों के सैंपल लिए गए। रविवार को आगरा से आई रिपोर्ट में दो महिलाओं सहित एक किशोरी को कोरोना पॉजिटिव निकला। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की तराई के दौरान दीवार गिरी, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानें कराई गईं बंद 
किशोरी के पिता की बाजार में दुकान है। किशोरी जैसे ही पॉजिटिव आई। सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बाजार में खुली दुकानों को बंद कराया। 

कराया गया सैनिटाइजेशन 
एक साथ कस्बे के दो मोहल्लों में तीन पॉजिटिव आते ही नगर पंचायत द्वारा मोहल्ला को सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं लोगों को बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने के प्रति जागरूक किया गया। 

दोनों मोहल्लें में सभी की होगी स्क्रीनिंग 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों मोहल्लों में स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान जो संदिग्ध मिलेगा उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। 

निधौलीकलां निवासी तीन को कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं परिजनों के दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। - डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ 

वर्कशाप में कर्मचारियों की हुई सैंपलिंग 
रोडवेज का कर्मचारी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद रविवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा वर्कशाप में 70 कर्मचारियों व चालक परिचालकों की सैंपलिंग की गई। वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा 14 लोगों को घर में होम क्वारंटीन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed