{"_id":"5f0203d58ebc3e42ef42efbe","slug":"corona-virus-live-update-agra-13-positive-case-today-covid-survey-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 13 नए कोरोना मरीज मिले, 1295 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, शुरू हुआ कोविड सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 13 नए कोरोना मरीज मिले, 1295 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, शुरू हुआ कोविड सर्वे
Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
सार
- 90 मरीजों की हो चुकी है मौत
- छह मरीज आज हुए डिस्चार्ज
- 146 सक्रिय केस
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रविवार को 13 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ताजनगरी में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1295 हो गया है। डीएम पीएन सिंह ने कहा अब तक कुल 90 मरीजों की मौत हुई है। रविवार को छह नए मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल 1059 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 146 मरीजों का उपचार चल रहा है।
कोविड सर्वे शुरू
कोविड सर्वे के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की 1576 टीमों ने 89351 घरों के 480697 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें कोरोना वायरस के लक्षणों का आकलन किया। टीम को सर्वे में खांसी -बुखार और सांस की परेशानी के 819 मरीज मिले हैं। इनकी सैंपलिंग कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें: ताजमहल का दीदार करने के लिए करना होगा अभी और इंतजार, इस कारण नहीं खुलेंगे स्मारक
विज्ञापन
शहर-देहात में पल्स पोलियो की तर्ज पर सर्वे हुआ। टीम के सदस्य घर-घर गए और जुकाम-खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश की जानकारी की। किडनी, लिवर, हार्ट के मरीजों की भी जानकारी की।
परिवार के मुखिया समेत सभी सदस्यों की रिपोर्ट बनाई गई। घर पर सर्वे संख्या भी अंकित की गई। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बुखार, जुकाम-खांसी के मरीज मिले हैं। यह तीनों एक साथ मरीज में होने पर कोरोना की आंशका रहती है, फिर भी सभी के जांच कराई जा रही है।

हॉट स्पॉट एरिया में 10640 की थर्मल स्क्रीनिंग
संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की 45 टीमों ने जीवनीमंडी, हरीपर्वत, रामनगर, शमसाबाद, ईदगाह, बरौली अहीर, अजीत नगर, विभव नगर, केदार नगर, नरायच और छत्ता में 2808 घरों के 10640 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना के लक्षणों का आकलन किया।
यहीं 13 स्थानों पर शिविर लगाकर 212 पुरुष, 340 महिलाएं और 11 बच्चों की जांच की। इसमें मधुमेह के आठ, उच्च रक्तचाप के सात और त्वचा के 34 मरीज मिले। दांत, पेट, हड्डी, आंख समेत अन्य परेशानी के 113 मरीज रहे।