{"_id":"5eb27d8390036b0f162c9c69","slug":"corona-virus-infected-one-patients-found-today-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः डायलिसिस कराने वाली महिला कोरोना संक्रमित मिली, 168 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः डायलिसिस कराने वाली महिला कोरोना संक्रमित मिली, 168 पहुंची संख्या
Wed, 06 May 2020 05:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 May 2020 05:29 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी अब 44 हो गई है
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में बुधवार को संक्रमण का एक केस और बढ़ गया। संक्रमित मिली महिला ने डायलिसिस से पूर्व जांच कराई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को 137 रिपोर्ट में से एक नया केस मिला है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है।
वहीं मंगलवार रात तीन और लोग कोरोना मुक्त होकर आइसोलेशन से बाहर आ गए। इस तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी अब 44 हो गई है। वहीं अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब जिले में एक्टिव केस 121 हैं।
मदीना कॉलोनी निवासी महिला को किडनी में परेशानी है। इस कारण उसकी डायलिसिस होती है। विगत रविवार को डायलिसिस से पूर्व महिला की कोरोना जांच कराई गई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Trending Videos
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं तीन लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड से स्थानांतरित कर दिया गया है।
दो गर्भवती महिलाओं को किया आगरा रेफर
कोरोना से संक्रमित मिली मोहल्ला राजपूताना और गांव किशोरपुर निवासी गर्भवती महिलाओं को आगरा रेफर कर दिया गया है। उनकी प्रसव की तिथि नजदीक है।
आरएसएस पदाधिकारी सहित तीन मरीज हुए कोरोना मुक्त
आरएसएस पदाधिकारी सहित तीन लोग मंगलवार रात कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। विगत 12 अप्रैल को आरएसएस पदाधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आने से पॉजिटिव हो गए थे। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्र राही नगर और नक्कारची टोला क्षेत्र के दो मरीज भी ठीक हो गए हैं।