फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura Three Died And 223 Covid Patients Found At 18 May

मथुरा में बेकाबू संक्रमण: तीन मरीजों की मौत, 223 नए पॉजिटिव मिले, आश्रय सदन में 11 और माताएं संक्रमित मिलीं

Wed, 19 May 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 May 2021 12:31 AM IST
सार

मंगलवार को 223 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें वृंदावन के महिला आश्रय सदन में रहने वाली 11 वद्घ माताएं भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura Three Died And 223 Covid Patients Found At 18 May
कोरोना वायरस: जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें डैंपियर नगर निवासी वृद्घ महिला भी शामिल हैं। महिला की नयति मेडिसिटी में मृत्यु हो गई। जबकि केएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके साथ जनपद में मंगलवार को 223 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें वृंदावन के महिला आश्रय सदन में रहने वाली 11 वद्घ माताएं भी शामिल हैं। माताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक मृतकों की संख्या 259 हो गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 19714 पहुंच गया है।
विज्ञापन


छाता के सागर रत्ना में भी 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नयति अस्पताल, केएम मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, मथुरा शहर के कृष्णा नगर, होलीगेट, शिवासा स्टेट,राधिका विहार, मोतीकुंज, नरहौली, आनंदपुरी, निधिवन सिटी, महाविद्या कॉलोनी, बालाजीपुरम, मांट, नौहझील, के अलावा फरह, गोवर्धन, छाता, शेरगढ़, बलदेव, राया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई
फिरोजाबाद पीआरवी के एक सिपाही की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि आगरा के बाईपुर रोड सिकंदरा निवासी 35 वर्षीय सिपाही पिछले कई दिनों से लीवर के रोग से ग्रसित थे। उनका इलाज नरहौली थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। सिपाही की कोरोना जांच 15 मई को कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

अब तक 197306 संक्रमित हुए ठीक 
मथुरा जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जनपद में कोविड-19 के कुल 19714 में से 17306 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 303 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 2149 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने बताया कि 223 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। उन्होंने कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से कोरोना को हराने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी तथा कंटेनमेंट जोन की निगरानी सख्ती के साथ की जा रही हैं।

गांव में कराया सैनिटाइजेशन
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव बाटी के नवनिर्वाचित प्रधान संजय धनगर ने बाटी में सैनिटाइज कराया। इस मौके पर ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, गोकुलेश गौतम, हेमचंद धनगर, डाक्टर छज्जन सिंह थे। 
 

ये भी पढ़ें- मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग
फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण के 40 नए मरीज मिले, पांच ने तोड़ा दम, देहात में तेजी से फैल रहा वायरस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed