फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura Live Update One More Positive Found Today Total Eight Case

Coronavirus: मथुरा में मिला आठवां कोरोना पॉजिटिव, जिले में बढ़ी सतर्कता

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Mathura Live Update One More Positive Found Today Total Eight Case
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। शहर के बीच चौक बाजार के कच्ची सड़क निवासी 65 वर्षीय एकाउंटेंट की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार की शाम पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन के साथ शहर के लोगों में भी हड़कंप है। यह पहला पॉजिटिव केस है जो शहर के बीच आबादी क्षेत्र में मिला है। 
विज्ञापन


पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। परिवार के 10 लोगों को जांच के लिए ले जाया गया, सभी को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आगरा जाने वाले पांच रास्तों को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


चौक बाजार के कच्ची सड़क क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय एकाउंटेंट के छोटे भाई बीमार होने के कारण पिछले लगभग 10 दिन से नयति अस्पताल में भर्ती थे। एकाउंटेंट भाई से मिलने के लिए नयति अस्पताल जाया करते थे। इसी दौरान एकाउंटेंट की तबियत खराब हुई तो वो भी नयति अस्पताल में भर्ती हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी लैब ने दी सीएमओ की जानकारी

परिजन एकाउंटेंट की कोरोना जांच के लिए निजी लैब पर सैंपल भी दे चुके थे। 21 अप्रैल को नयति अस्पताल ने भी एकाउंटेंट के सैंपल लिए। बृहस्पतिवार को निजी लैब ने मथुरा सीएमओ को वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। सीएमओ ने नयति प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी। 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एकाउंटेंट के घर पहुंची। टीम ने परिवार के 10 लोगों को जांच के लिए अस्पताल में क्वारंटीन किया है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। पुलिस प्रशासन ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों की सूची बना रही है। 

प्रशासनिक अधिकारियों से मंत्रणा के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आगरा से मथुरा आने वाला प्रत्येक रास्ता सील कर दिया। इन रास्तों पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। बल्देव सहित कई सीमाओं पर आसपास रहने वालों को भी इस संबंध में सतर्क किया गया है। भरतपुर, पलवल तथा नोएडा मार्ग पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

ये रास्ते किए गए सील

पुलिस द्वारा आगरा सीमा से सटे सेहत गांव, कंजौली घाट तथा नेरा बार्डर को सील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एनएच-2 तथा एक्सप्रेसवे की सीमाएं भी सील कर दी हैं। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि हमने आगरा से आने-जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं। अब इन रास्तों से कोई भी व्यक्ति आ जा नहीं सकेगा। 

सीमाओं की सीलबंदी में प्रत्येक स्थान पर एक दर्जन पुलिसकर्मियों तैनात किया गया है। रोस्टर सिस्टम से यहां पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विशेष परिस्थिति में यदि कोई व्यक्ति सीमा को पार भी करेगा तो उसकी बाकायदा जानकारी रखी जाएगी और स्क्रीनिंग के बाद ही वह आगरा आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed