फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad Police Now Total 103 Positive Case

फिरोजाबाद: चार पुलिसकर्मी, एक कलक्ट्रेट कर्मी समेत छह और पॉजिटिव, 105 हुए संक्रमित

Wed, 29 Apr 2020 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad Police Now Total 103 Positive Case
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सुहाग नगरी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के छह केस और सामने आए। इनमें चार पुलिसकर्मी, एक कलक्ट्रेट कर्मचारी समेत एक हॉस्पॉट क्षेत्र का युवक शामिल है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 105 हो गया है। इनमें से अब तक 10 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तो दो लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिले में अब 93 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


विगत 14 अप्रैल को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोहिनूर रोड से एक युवक को थाना रामगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह युवक हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कोरोना जांच कराई तो युवक 20 अप्रैल को पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन


इसके बाद थाना रामगढ़ के तीन महिला पुलिसकर्मी और इंस्पेक्टर सहित 27 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। 27 अप्रैल को पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को आई रिपोर्ट में चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक दरोगा शामिल हैं। चारों पुलिसकर्मियों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट का कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित 
जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी समेत हॉटस्पॉट क्षेत्र का एक अन्य युवक भी संक्रमित मिला है। मरीजों को रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया है। इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमित कलक्ट्रेट कर्मचारी गांधी नगर निवासी है। विगत दिनों दर्द होने पर उसने विगत 25 अप्रैल को जलेसर रोड स्थित एक निजी चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक के कहने पर उसने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई।

ऑपरेशन कराने से पूर्व चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराने को कहा। इस पर सरकारी कर्मचारी ने 26 अप्रैल को कोरोना की जांच कराई तो वह बुधवार को पॉजिटिव मिला। वहीं  एक अन्य मरीज हॉटस्पॉट क्षेत्र दुर्गेश नगर का है। वह भी एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। 
 

संपर्क में आए लोगों के कराए जाएंगे सैंपल
सरकारी कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने उसके परिजनों को क्वारंटीन करा दिया है। वहीं सरकारी कर्मचारी के संपर्क में आए चिकित्सक एवं अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित मिला सरकारी कर्मचारी 24 अप्रैल तक ड्यूटी पर था। 

चार पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। ये पहले से ही क्वारंटीन थे। एक कलक्ट्रेट कर्मचारी और एक हॉटस्पॉट इलाके के कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।  डॉ. एसके दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed