{"_id":"60cb83098ebc3e32bb7880be","slug":"corona-virus-in-agra-update-news-only-three-covid-case-came","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कोरोना वायरस: कम हुआ संक्रमण, छह मरीज ठीक हुए, तीन नए और मिले, ब्लैक फंगस के दो ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कोरोना वायरस: कम हुआ संक्रमण, छह मरीज ठीक हुए, तीन नए और मिले, ब्लैक फंगस के दो ऑपरेशन
Fri, 18 Jun 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:08 AM IST
सार
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक जनपद में 10.75 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 25,813 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: कोविड जांच केंद्र पर सैंपल लेने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मिल रहे नए संक्रमितों की संख्या और कम हुई है। गुरुवार को 24 घंटे में 7,743 लोगों की जांच में सिर्फ तीन नए मरीज मिले हैं। छह मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब 155 सक्रिय मरीज हैं। 450 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक जनपद में 10.75 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 25,813 मरीज मिले हैं। इनमें से 25,205 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.66 फीसदी है।
विज्ञापन
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमण में कमी आई है। लोग मास्क व उचित दूरी का पालन करते हुए काम करें। कोविड नियमों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाएं। तभी इस महामारी से लंबे समय तक बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
ब्लैक फंगस: आंख में पड़ गया था पस, साफ किया
एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार ब्लैक फंगस के दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया। ब्लैक फंगस साफ कर नाक के रास्ते से बाहर निकाला गया। एक मरीज की बाईं आंख में पस पड़ गया था, उसे निकाला गया। वहीं, 88 वर्षीय एक मरीज को दोबारा गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है।
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि ईएनटी विभाग में गुरुवार को कुल तीन ऑपरेशन किए गए। ब्लैक फंगस के दो मरीजों के अलावा एक ऐसे मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसकी सांस की नली में गांठ थी। उन्होंने बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 41 मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है।
शुक्रवार को भी तीन ऑपरेशन प्रस्तावित
शुक्रवार को भी तीन मरीजों के आपरेशन प्रस्तावित हैं। इसमें एक मरीज 88 वर्ष का है। मरीज के दिमाग में ब्लैक फंगस पहुंच गया है। इस मरीज का पहले मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, चार-पांच दिन पहले परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए थे। ऑपरेशन करने से मना कर दिया था। गुरुवार को फिर से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। अब ऑपरेशन कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, मरीज की स्थिति और खराब हो गई है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो दंपतियों को लूटा, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
ये भी पढ़ें- दूसरी लहर: एक सदस्य से पूरा परिवार हुआ संक्रमित, आंतरिक बदलाव कर वायरस हुआ घातक, पढ़िए पूरी खबर