फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Loot With Couples In Mathura Baldev Villagers Caught And Beat

मथुरा: दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो दंपतियों को लूटा, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Fri, 18 Jun 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Jun 2021 12:08 AM IST
सार

गुरुवार को बरौली नगला अकोस जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दंपती से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूट ली।

विज्ञापन
Miscreants Loot With Couples In Mathura Baldev Villagers Caught And Beat
मथुरा: दंपती को बदमाशों ने लूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं में बदमाश हथियारों के बल पर बाइक सवार दो दंपतियों से लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी लूट ले गए। दूसरी घटना के पीड़ित ने फोन से अपने गांव के लोगों को लूट की सूचना दे दी। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


गुरुवार को बरौली नगला अकोस जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दंपती से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूट ली। तेज सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी गढ़ी बैरू थाना सादाबाद पत्नी पूनम के साथ रिश्तेदारी गांव कासिमपुर में गाय खरीदने आया था। गाय का भाव तय कर दोनों बरौली की ओर बाइक से जा रहे थे।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के सहारे गांव भूड़ा में मजार के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उनकी बाइक को रुकवा लिया। बदमाशों ने तेज सिंह पर तमंचा तान दिया और पूनम से सोने के कुंडल, बाली, पैंडल, पांच हजार रुपये, मोबाइल व बाइक की चाबी लूट ली और अकोस की ओर भागने लगे। पीड़ित महिला के गिड़गिड़ाने पर बदमाश थोड़ी दूर पर बाइक की चाबी व मोबाइल फेंक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार संतोष गौतम निवासी नगला अकोस पत्नी रूबी को दवा दिलाने गांव नगला संजा जा रहा था। इन्हीं बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया और पत्नी से मंगलसूत्र, चार अंगूठी, कुंडल, चांदी की पायजेब, सोने की बाली, पति से सोने की अंगूठी, 1500 रुपये लूट कर गांव अकोस की ओर भागे। पीड़ित संतोष ने गांव नगला अकोस में फोन द्वारा सूचना देकर गांव की ओर बदमाशों के भागने की सूचना दी।

गांव लालगढ़ी के निकट बदमाशों को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की पिटाई की। बलदेव पुलिस के हवाले कर दिया। बलदेव थाने पर एसपी देहात श्रीश्चंद व सीओ नीलेश मिश्र, थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव, एसओजी प्रभारी ने पीड़ितों से पूछताछ की। एसपी देहात श्रीश्चंद ने बताया दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा लिखकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लूट का कुछ सामान भी ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है, मगर पुलिस ने लूट के सामान के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

दिनदहाड़े हुई दो लूट की घटनाओं से दहशत
बलदेव-बरौली अकोस मार्ग पर दिनदहाड़े दो स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूट ली। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े दो-दो स्थानों पर लूट से लगता है कि बदमाशों के हौसले कितने बढ़े हैं।

बुधवार को भी हुई थी लूट की घटना
बुधवार को बलदेव-फरह मार्ग पर रैपुरा जाट के निकट दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। रविंद्र निवासी ठेई जिला भरतपुर अपनी बहन प्रियंका के साथ उसकी ससुराल अपने गांव जा रहा था। शाम 5 बजे दो बदमाशों ने प्रियंका से कुंडल व अन्य सामान लूट लिया था।

ये भी पढ़ें: एटा: आधे घंटे की बारिश से शहर हुआ 'जलमग्न', घर और दुकानों में भरा पानी, तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed