फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: Only Three Corona Virus Positive Case Found In Agra City On Friday

Corona In Agra: कोरोना वायरस के तीन मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

Sat, 23 Jan 2021 07:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 23 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra: Only Three Corona Virus Positive Case Found In Agra City On Friday
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,458 पहुंच गई है। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 10,211 हो गई है। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 76 रह गई है। आगरा जनपद में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक है। शुक्रवार को भी तीन मरीज मिले थे। इस सप्ताह तीसरी बार एक दिन में तीन मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल 171 मरीजों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। जनपद में 47,6595 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की 17 टीमों ने कमला नगर, जैतपुर कला, सिकंदरा में 1006 घरों का सर्वे किया। यहां 4216 लोग मिले, जिसमें उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री की। बुखार, खांसी, सांस फूलने के बारे में भी पूूछा। इसमें सात लोग संदिग्ध मिले, जिनकी कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए नमूना लिया है।
विज्ञापन

दूसरी बार हुआ टीकाकरण 
ताजनगरी में कोरोना योद्धाओं ने शुक्रवार को दूसरी बार टीकाकरण हुआ। उत्साह के साथ भरोसा का टीका लगवाया था। सुबह दस से शाम पांच बजे तक सात घंटे के बीच 1907 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। इन्हें टीके की दूसरी डोज 19 फरवरी को लगेगी। गैर हाजिर रहे 1785 कर्मचारियों को 28 और 29 जनवरी को होने वाले टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।

38 को लगी कॉवाक्सिन, 1869 को कोविशील्ड
 पहली बार शहर में दो कंपनियों की वैक्सीन लगाई गई। इसमें राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान में कोवाक्सिन कंपनी की वैक्सीन लगी, यहां पर 38 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। बाकी के 1869 कर्मचारियों को कोविशील्ड कंपनी का टीका लगा।

तकनीकी दिक्कत : 120 कर्मचारियों को नहीं गया मैसेज
शुक्रवार के लिए 26 बूथों पर 3800 स्वास्थ्य कर्मचारियों को चयनित किया गया था। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण 120 कर्मचारियों को मैसेज नहीं पहुंच पाया। इस कारण इनको अगले सूची में शामिल किया जाएगा। टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि छूटे हुए कर्मचारियों को 28 जनवरी को मौका दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed