{"_id":"601d72f98ebc3e4a3b5fe4e5","slug":"corona-virus-in-agra-only-five-corona-virus-positive-patients-found-today-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus In Agra: कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले, 34 रह गए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus In Agra: कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले, 34 रह गए सक्रिय मरीज
Sat, 06 Feb 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:13 AM IST
सार
- कुल संक्रमितों की संख्या 10503
- रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक
- सक्रिय मरीजों की संख्या 34 रह गई
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के पांच मरीज और मिले हैं। एक फरवरी को कोरोना वायरस का एक मरीज मिला था, यह बढ़कर अब पांच मरीज हो गए हैं। इसमें से दो मरीज देहात के हैं। एक मरीज पुलिस क्लब छीपीटोला का रहने वाला है। बाकी के दो मरीज कमला नगर और दयालबाग के हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पांच मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 10503 हो गई है। वहीं अब तक जनपद में 10,297 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 34 रह गई है। वहीं 172 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 5,00588 सैंपल कलेक्ट हो चुके हैं। आगरा जनपद में रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है।
संक्रमण की शुरुआत में सात मार्च को एक मरीज मिला था। लेकिन अप्रैल से संक्रमण बढ़ने लगा और सितंबर में तो रिकार्ड ही टूट गया। सितंबर महीने में 2,800 से अधिक मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण की दर में कमी आने लगी। दिसंबर में आंकड़ा कम हुआ तो जनवरी में संख्या और कम हुई। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के नजदीक हैं। इस महीने संक्रमण की दर और कम हो सकती है। लोग सावधानी और बचाव के प्रति पूरी तरह से सचेत रहें। मास्क और सामाजिक दूरी बरतते रहें।
ये भी पढ़ें- आगरा: सीटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह और अभ्यर्थियों की तलाश, व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था पेपर
विज्ञापन
शहर में आई कमी
गौरतलब है कि जनवरी के पहले आठ दिनों में कोरोना के 93 मरीज मिले थे। इसमें से 41 मरीज देहात के हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 मरीज अछनेरा ब्लॉक के हैं। इसके अलावा बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खंदौली, शमसाबाद, बरौली अहीर और एत्मादपुर में भी मरीज मिले हैं। शहर के दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी और शाहगंज में संक्रमित मामलों में कमी आई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।