{"_id":"601d70058ebc3e4b35385d2a","slug":"ctet-exam-paper-leak-case-agra-police-search-main-person-who-viral-paper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: सीटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह और अभ्यर्थियों की तलाश, व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सीटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह और अभ्यर्थियों की तलाश, व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था पेपर
Sat, 06 Feb 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का प्रश्नपत्र वाट्सएप पर लीक किए जाने के मामले में पुलिस को छह और अभ्यर्थियों की तलाश है। इनमें से दो एटा के हैं। आगरा, मैनपुरी और गाजीपुर के भी हैं। पुलिस ने गाजीपुर से एक और युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
सीटीईटी पेपर लीक मामला: विकास यादव और अमर साहनी
- फोटो : अमर उजाला
सीटीईटी का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एपेक्स कोचिंग के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और मोहित यादव को गिरफ्तार किया था। मोहित के मोबाइल पर प्रतापगढ़ के विकास यादव ने प्रश्नपत्र वाट्सएप किया था। गुरुवार को पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया था। उसके साथ भदोही निवासी अमर साहनी भी पकड़ा था। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि छह और युवक चिह्नित किए गए हैं। इनके पास भी प्रश्नपत्र पहुंचा था। इन्होंने ही इसे सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब इन युवकों की तलाश की जा रही है।
सीटीईटी पेपर लीक प्रकरण: गाजीपुर से लीक हुआ था प्रश्नपत्र, मोबाइल से खुलेंगे कई और राज
सीटीईटी पेपर लीक प्रकरण: गाजीपुर से लीक हुआ था प्रश्नपत्र, मोबाइल से खुलेंगे कई और राज
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीईटी का पेपर लीक करने के आरोप में पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से डाटा मिला डिलीट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमर साहनी ने बताया था कि उसके मोबाइल पर गाजीपुर के एक युवक ने प्रश्नपत्र भेजा था। इस पर उसके मोबाइल की जांच की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजीपुर में दबिश देकर पुलिस ने उस युवक को भी हिरासत में ले लिया। उसके मोबाइल की जांच की। मगर, व्हाट्सएप का डाटा डिलीट मिला। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

सीटीईटी पेपर लीक के आरोपियों की जानकारी देती आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यक्ष प्रश्न: प्रश्नपत्र लीक किसने किया
पुलिस की एक टीम यह पता करने में लगी है कि सबसे पहले प्रश्नपत्र किस जिले से किसने लीक किया। इसे अभ्यर्थियों को पहुंचाने वाले गैंग के पास प्रश्नपत्र कहां से आया। यह किसी सरकारी कर्मचारी ने उपलब्ध कराया या फिर किसी और ने। हालांकि पुलिस को इन सवालों के जवाब अब तक नहीं मिल सके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस की टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच में जुटी हैं। प्रश्नपत्र लीक करने वालों के बारे में पता किया जा रहा है।