{"_id":"60a4e269a3e5ca0c0a528ba4","slug":"corona-virus-in-agra-nine-covid-patients-died-and-88-new-positive-case-found-at-19-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कोरोना वायरस: नहीं थमा मौतों का सिलसिला, नौ मौत से विभाग में खलबली, 24 घंटे में मिले 88 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कोरोना वायरस: नहीं थमा मौतों का सिलसिला, नौ मौत से विभाग में खलबली, 24 घंटे में मिले 88 नए मरीज
Wed, 19 May 2021 03:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 May 2021 03:33 PM IST
सार
आगरा में बुधवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, वहीं 88 नए मरीज मिले हैं। प्रशासन का दावा है कि जनपद में बुधवार को 225 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी देखने को मिल रही है। लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार को आगरा में नौ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मृतक संख्या बढ़कर 335 पहुंच गई। वहीं बुधवार को 88 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। 24 घंटे में 228 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में कुल 1297 सक्रिय मरीज जनपद में विभिन्न अस्पताल और होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 88 नए मरीज मिलने के बाद कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 25,117 हो गया है। प्रशासन के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों में अब तक 23,485 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
एक मई को थी 269 मृतक संख्या
ताजनगरी में 1 मई को मृतक संख्या 269 थी। जो अब बढ़कर 335 हो गई है। 18 दिनों में 1.45 फीसदी की मृत्यु दर दर्ज की गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमण में कमी आई है। लेकिन गंभीर मरीजों की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बचाना मुश्किल हो रहा है। गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। वर्तमान में 1297 सक्रिय मरीज हैं। जिले में 8.28 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 दिनों में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ने से हालात सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है।
आगरा: सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कार में जिंदा जली थी पत्नी
दरोगा प्रशांत हत्याकांड: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, शहीद की पत्नी और मां को सौंपा 54.35 लाख का चेक