फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman Commits Suicide With Gun Shoot After Wife Died In Car

आगरा: पत्नी की जिंदा जलकर मौत से तनाव में आए व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 19 May 2021 12:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 May 2021 12:43 PM IST
सार

बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे वो जागने के बाद कमरे से बाहर आए। वह बरामदे में चले गए। अचानक परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर सभी दौड़ पड़े। बरामदे में लवकेश खून से लथपथ पड़े थे। 

विज्ञापन
Youngman Commits Suicide With Gun Shoot After Wife Died In Car
आत्महत्या करने वाले लवकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र स्थित दयानंद नगर में बुधवार सुबह जूता व्यापारी लवकेश यादव (28) ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वो एक महीने पहले पत्नी के कार में जिंदा जलकर मौत के बाद से तनाव में थे। ससुरालियों ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।    

विज्ञापन


दयालबाग स्थित दयानंद नगर  निवासी लवकेश पुत्र रामकुमार यादव एक साल पहले एक स्कूल में व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में नौकरी छूट गई। इस पर जूतों की दुकान खोल ली थी। पिता रामकुमार यादव सेवानिवृत्त दारोगा हैं। 
विज्ञापन


लवकेश घर की पहली मंजिल पर मां के साथ रहते थे। बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे वो जागने के बाद कमरे से बाहर आए। वह बरामदे में चले गए। अचानक परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर सभी दौड़ पड़े। बरामदे में लवकेश खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। उनके सीने में गोली लगी हुई थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संबंधित खबर- फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर कार में लगी आग, महिला जिंदा जली, पति झुलसा

 

दिसंबर 2020 में हुई थी शादी 
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि लवकेश की शादी 15 दिसंबर 2020 को मोहल्ला पित्तीपुरा, छिबरामऊ, मैनपुरी निवासी नीरज के साथ हुई थी। 12 अप्रैल को लवकेश पत्नी नीरज के साथ ससुराल से कार में घर वापस आ रहे थे। रात तकरीबन साढ़े दस बजे टूंडला में हाईवे पर कार में आग लग गई थी। लवकेश ने बताया था कि किसी वाहन की किसी वाहन की टक्कर से कार में आग लग गई।

सेंट्रल लॉक लगने की वजह से पति-पत्नी कार में फंस गए। लवकेश को राहगीरों ने बाहर निकाल लिया, जबकि पत्नी फंसी रह गईं। पत्नी को निकालने में उनके हाथ और मुंह भी झुलस गए। पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में ससुराल पक्ष ने लवकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लवकेश का कई दिन तक अस्पताल में इलाज चला था। पत्नी की मौत के बाद से ही लवकेश तनाव में थे। आत्महत्या के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है। 

मथुरा से सेवानिवृत्त हुए थे पिता 
लवकेश के पिता रामकुमार यादव पुलिस विभाग में दरोगा थे। वह मथुरा में तैनात थे। वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हो गए थे। दयानंद नगर, दयालबाग में उनका तीन मंजिला मकान है। लवकेश तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अरुण घर में भूतल पर रहते हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई अमित दूसरी मंजिल रहते हैं। लवकेश पहली मंजिल पर रह रहे थे। उनके साथ मां भी रहती थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्हें रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे थे। लवकेश ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से ही खुद को गोली मारी। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed