फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: Four New Corona Virus Positive Case Found Today In Agra

Corona In Agra: कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले, पांच फरवरी से पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों को लगेगा टीका

Wed, 03 Feb 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra: Four New Corona Virus Positive Case Found Today In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को कोरोना वायरस के चार मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने से कुल संख्या 10,490 पहुंच गई है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या अब बढ़कर 10,278 हो गई है। सक्रिय मरीज 40 रह गए हैं। आगरा जनपद में अब तक कुल 172 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में 49,4736 सैंपल कलेक्ट हुए हैं। वहीं सही होने की दर लगभग 98 प्रतिशत है। इससे पहले सोमवार को एक ही संक्रमण का मामला सामने आया था। मंगलवार को मिले चार मरीजों में खेरागढ़ के दो मरीज हैं। इनमें से एक किशोरी भी है। दो मरीज खंदारी और गणपति सिटी बिचपुरी रोड से हैं।
विज्ञापन


अब तक ये हुए संक्रमित
मार्च से दो फरवरी तक मिले 10,490 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 7,030 पुरुष जबकि महिलाओं की संख्या 3,379 रही। बच्चों की बात करें तो नौ साल से कम उम्र के 81 बच्चे इस दौरान संक्रमित हुए। मरीजों में 30 से 50 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज रहे। इनका औसत 52 फीसदी रहा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में मधुमेह-उच्च रक्तचाप की परेेशानी वाले अधिक रहे। ऐसे 40 प्रतिशत मरीज रहे। आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में बुजुर्ग ज्यादा रहे, इनकी उम्र 60 साल से अधिक की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, मरने से पहले पूछा था ग्रामीणों से रास्ता  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना: दूसरे चरण में 19113 लोगों का किया जाएगा टीकाकरण
कोरोना वायरस के टीकाकरण का दूसरा चरण पांच फरवरी से शुरू होगा। इसमें कुल 19113 को टीका लगेगा। इसमें पुलिस, बीएसएफ, पीएसी, प्रशासनिक व नगर निगम कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इससे पहले चार फरवरी को 40 बूथों पर पहले चरण के 4142 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

पांच से पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों को लगेगा टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पांच फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से पांच देहात में और 10 शहर में हैं। इन 15 बूथों पर 1414 लोगों को टीका लगेगा। इसके बाद चरणबद्ध टीकाकरण चलता रहेगा।

 

दूसरे चरण में 19113 में ये हैं शामिल 
11084- पुलिस, सीआईएसएफ, पीएसी, बीएसएफ, होमगार्ड, सिविल डिफेंस कर्मी।
6904- नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारी।
1125- प्रशासनिक और तहसील कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed