{"_id":"6019425f8ebc3efcb0204b48","slug":"couple-commits-suicide-jump-against-train-young-man-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, जान देने से पहले पूछा था ग्रामीणों से रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, जान देने से पहले पूछा था ग्रामीणों से रास्ता
Wed, 03 Feb 2021 11:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
सर्वेश और पिंकी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सिरसागंज थाना नगला खंगर क्षेत्र के खोड़ई अजनौरा नदी पुल के पास मंगलवार दोपहर युवक-युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा ली। युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल भेजा है। अस्पताल में डॉक्टर ने युवती को भी मृत घोषित कर दिया।
घटनाक्रम मंगलवार दोपहर दो बजे करीब का है। गांव खोड़ई अजनौरा के ग्रामीणों की मानें तो युवक और युवती पैदल-पैदल आए। उन्होंने नगला जोरे की ओर जाने का रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के बाद दोनों रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गए। काफी देर तक दोनों ट्रेन की पटरी पर टहलते रहे। जैसे ही इटावा से दिल्ली कीतरफ जाने वाली ट्रेन आती दिखाई दी।
ये भी पढ़ें- CTET 2021: आगरा में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हुआ था लीक, कोचिंग संचालक समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
तभी दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक के शरीर के दो टुकड़े हो जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगला खंगर मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Trending Videos
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। थाना नगला खंगर पुलिस को मौके से मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों की शिनाख्त की। थाना प्रभारी नगला खंगर, मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन के आगे छलांग लगाने वाले युवक-युवती प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। इनकी शिनाख्त जिला मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला मानी निवासी सर्वेश कुमार (25) पुत्र हाकिम सिंह तथा युवती इसी गांव की निवासी पिंकी (20) पुत्री सत्यप्रकाश है।