Corona In Agra: कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले, पांच फरवरी से पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों को लगेगा टीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक ये हुए संक्रमित
मार्च से दो फरवरी तक मिले 10,490 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 7,030 पुरुष जबकि महिलाओं की संख्या 3,379 रही। बच्चों की बात करें तो नौ साल से कम उम्र के 81 बच्चे इस दौरान संक्रमित हुए। मरीजों में 30 से 50 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज रहे। इनका औसत 52 फीसदी रहा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में मधुमेह-उच्च रक्तचाप की परेेशानी वाले अधिक रहे। ऐसे 40 प्रतिशत मरीज रहे। आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में बुजुर्ग ज्यादा रहे, इनकी उम्र 60 साल से अधिक की थी।
ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, मरने से पहले पूछा था ग्रामीणों से रास्ता
कोरोना: दूसरे चरण में 19113 लोगों का किया जाएगा टीकाकरण
कोरोना वायरस के टीकाकरण का दूसरा चरण पांच फरवरी से शुरू होगा। इसमें कुल 19113 को टीका लगेगा। इसमें पुलिस, बीएसएफ, पीएसी, प्रशासनिक व नगर निगम कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इससे पहले चार फरवरी को 40 बूथों पर पहले चरण के 4142 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पांच फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से पांच देहात में और 10 शहर में हैं। इन 15 बूथों पर 1414 लोगों को टीका लगेगा। इसके बाद चरणबद्ध टीकाकरण चलता रहेगा।
दूसरे चरण में 19113 में ये हैं शामिल
11084- पुलिस, सीआईएसएफ, पीएसी, बीएसएफ, होमगार्ड, सिविल डिफेंस कर्मी।
6904- नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारी।
1125- प्रशासनिक और तहसील कर्मचारी।