फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Five newly infected including doctor, 40 active patients

Corona Virus In Agra: चिकित्सक सहित मिले पांच नए संक्रमित, 40 हुए सक्रिय मरीज

Thu, 23 Jun 2022 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:01 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है।  मैनपुरी निवासी एक चिकित्सक सहित पांच नए संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 2532 लोगों की जांच की गई है।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Five newly infected including doctor, 40 active patients
कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मैनपुरी निवासी 58 वर्षीय चिकित्सक, लखनऊ के गोमती नगर निवासी एक युवक सहित बुधवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। चार मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 2532 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब 40 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

एसएन में कराई थी जांच 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मैनपुरी निवासी चिकित्सक ने एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होम आइसोलेशन में इलाज शुरू किया है। गोमती नगर, लखनऊ निवासी एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह युवक लखनऊ में होम आइसोलेट है। इनके अलावा सिकंदरा निवासी 52 वर्षीय व 40 साल के व्यक्तियों में संक्रमण मिला है। बुधवार को पांच मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमितों के संपर्क  में आए लोगों की जांच के लिए जाएगी।

विज्ञापन

40 हुए सक्रिय मरीज

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 40 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 27.28 लाख लोगों की कोरोना जांच में 36538 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 36033 मरीज ठीक हो चुके हैं। इधर, मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सभी जिलों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी निजी अस्पतालों की ओपीडी व भर्ती होने वाले मरीजों की सैपलिंग बढ़ेगी। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। घर से बाहर निकलते समय लोग मास्क जरूर लगाएं। जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली, वह वैक्सीन जरूर लगवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed