{"_id":"601a84a28ebc3e6fd71acba4","slug":"corona-virus-agra-four-corona-virus-positive-case-found-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Agra: चार कोरोना संक्रमित मिले, 38 रह गए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Agra: चार कोरोना संक्रमित मिले, 38 रह गए सक्रिय मरीज
Wed, 03 Feb 2021 04:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से कम मिल रहे हैं। बुधवार को जनपद में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,494 पहुंच गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 38 रह गई है। इससे पहले मंगलवार को भी चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक कोरोना संक्रमण से 172 मरीजों की मृत्यु हुई है। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत है। अब तक 10,284 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 49,6556 सैंपल कलेक्ट हुए हैं।
मार्च में मिले थे कोरोना संक्रमित मरीज
गौरतलब है कि आगरा जनपद में मार्च में कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। मार्च 2020 से दो फरवरी 2021 तक 10,490 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें से 7,030 पुरुष जबकि महिलाओं की संख्या 3,379 रही। बच्चों की बात करें तो नौ साल से कम उम्र के 81 बच्चे इस दौरान संक्रमित हुए। मरीजों में 30 से 50 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज रहे। इनका औसत 52 फीसदी रहा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में मधुमेह-उच्च रक्तचाप की परेेशानी वाले अधिक रहे। ऐसे 40 प्रतिशत मरीज रहे। आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में बुजुर्ग ज्यादा रहे, इनकी उम्र 60 साल से अधिक की थी।
पांच से पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों को लगेगा टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पांच फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से पांच देहात में और 10 शहर में हैं। इन 15 बूथों पर 1414 लोगों को टीका लगेगा। इसके बाद चरणबद्ध टीकाकरण चलता रहेगा।
विज्ञापन
वकील अकरम अंसारी अपहरण कांड : कर्ज लेकर पुलिस को दिए थे फिरौती के रुपये, वापस नहीं मिले, पढ़िये पूरा घटनाक्रम
दूसरे चरण में 19113 में ये हैं शामिल
11084- पुलिस, सीआईएसएफ, पीएसी, बीएसएफ, होमगार्ड, सिविल डिफेंस कर्मी।
6904- नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारी।
1125- प्रशासनिक और तहसील कर्मचारी।