फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वकील अकरम अंसारी अपहरण कांड : कर्ज लेकर पुलिस को दिए थे फिरौती के रुपये, वापस नहीं मिले, पढ़िये पूरा घटनाक्रम

Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lawyer Akram Ansari Kidnapping Case: Agra Police Did Not Return Ransom Money
वकील अकरम अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी को फिरौती के 10 लाख रुपये सालभर बाद भी वापस नहीं मिल सके हैं। उनके परिजनों ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर यह रुपये पुलिस को दिए थे। पुलिस ने इसे बैग में रखकर जीपीएस लगाया था। इसी तरह जाल बिछाकर बदमाश पकड़े गए। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पैरवी नहीं की। अकरम को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
Lawyer Akram Ansari Kidnapping Case: Agra Police Did Not Return Ransom Money
एडीजी अजय आनंद से हाथ से मिलाते अधिवक्ता अकरम अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के दक्षिण राजपुताना मोहल्ला निवासी अकरम का ठीक एक साल पहले तीन फरवरी, 2020 को उनका आगरा के सिकंदरा से अपहरण हुआ था। बदमाशों ने फिरौती में 50 लाख रुपये मांगे थे। कॉल ट्रेस करके पता चला कि अपहरण धौलपुर के सुरेंद्र गुर्जर गिरोह ने किया। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। गिरोह धौलपुर के बीहड़ से पकड़ा गया था। धौलपुर के उग्रसेन, गांव सूखे का पुरा निवासी लाखन, कुआं खेड़ा धौलपुर निवासी सुरेंद्र, जमूहरा निवासी राकेश, बाड़ी निवासी मुकेश और उर्मिला पत्नी उग्रसेन को जेल भेजा गया था। केस में 7 अगस्त 2020 को चार्जशीट लगाई जा चुकी है। केस अभी ट्रायल पर नहीं आया है।
Lawyer Akram Ansari Kidnapping Case: Agra Police Did Not Return Ransom Money
अधिवक्ता अपने परिवार के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शातिर हैं आरोपी, कोर्ट में नहीं दे रहे जवाब
अधिवक्ता अकरम अंसारी ने बताया कि पुलिस की पैरवी कमजोर है, इस कारण फिरौती में दिए गए रुपये उन्हें वापस नहीं मिल पा रहे हैं। कोर्ट ने आरोपियों से उन रुपयों के बारे में उनका पक्ष रखने के लिए कहा है लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं। अगर आगरा पुलिस सरकारी वकील के माध्यम से गंभीरता से पैरवी कराए तो उनके रुपये उन्हें जल्द मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyer Akram Ansari Kidnapping Case: Agra Police Did Not Return Ransom Money
पिता के साथ अधिवक्ता अकरम - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार वापस मांग रहे उधारी के रुपये
अकरम अंसारी का कहना है कि जिन लोगों से कर्ज लेकर रुपये दिए गए, वे वापस मांग रहे हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं है कि कर्ज चुका सकें। वह इस मामले में पीड़ित हैं और उन्हें ही सारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिश्तेदारों को सालभर से तसल्ली दे रहे हैं कि रुपये मिलने ही वाले हैं।
 
विज्ञापन
Lawyer Akram Ansari Kidnapping Case: Agra Police Did Not Return Ransom Money
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
पैरवी कराएंगे, रकम वापस मिलेगी - एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि अधिवक्ता अकरम अंसारी के अपहरण के मामले में सभी साक्ष्य जुटाकर कोर्ट के सामने रख दिए गए हैं। पुलिस ठोस पैरवी करके अपराधियों को सजा दिलाएगी। अरकम को उनकी रकम जल्द वापस मिलेगी। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed