{"_id":"5fef4fe43e9e3e398d68d35d","slug":"corona-virus-agra-19-corona-virus-positive-case-found-dm-coumpond-employee-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: डीएम कंपाउंड का कर्मचारी सहित 19 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: डीएम कंपाउंड का कर्मचारी सहित 19 कोरोना संक्रमित मिले
Sat, 02 Jan 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:12 AM IST
सार
- 14,421 लोगों की स्क्रीनिंग, 28 संदिग्ध मिले
- दो साल की बच्ची से 81 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर कोरोना वायरस के 19 नए मामले मिले हैं। इसमें दो साल की बच्ची से 81 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। डीएम कंपाउंड की एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विमल विहार सिकंदरा में एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाहगंज में नौ साल का बच्चा और नगला हन्नू में दो साल की बच्ची की भी संक्रमित हो गए हैं। आवास विकास कॉलोनी, देवरी रोड, धनौली, ट्रांस यमुना कॉलोनी, दयालबाग, रुई की मंडी, अलबतिया शाहगंज, नई आबादी ताजगंज, हसनपुर खंदौली और उद्योग नगर में भी कोरोना मरीज मिले हैं।
पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तथ्य छिपाकर चुनी गईं थीं प्रधान
विज्ञापन
14,421 लोगों की स्क्रीनिंग, 28 संदिग्ध मिले
स्वास्थ्य विभाग की 44 टीमों ने दयालबाग, कमला नगर, बरौली अहीर, दिगनेर, ट्रांस यमुना कॉलोनी और शाहगंज के 3099 घरों के 14421 लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के लक्षणों की जानकारी की। बुखार-खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा। इसमें 28 लोग संदिग्ध मिले। इनकी कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूने लिए। आइवरमेक्टिन और मल्टी विटामिन दवाएं दीं।

टीके के लिए पुख्ता इंतजाम किए
कोरोना वायरस के टीके के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टीके की कोई डोज छूटे नहीं, इसके लिए तकनीकी निगरानी की व्यवस्था की गई है। व्यक्ति के नाम के सामने पोर्टल पर दिया गया काला बटन डोज लगने के साथ ही पीला हो जाएगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह जानकारी दी।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि पोर्टल पर टीका लगने वाले व्यक्ति के नाम के आगे दो काले बटन होंगे। इसमें टीका लगाते ही डेटा फीडिंग करने वाला कर्मचारी एक बटन पर क्लिक कर देगा। इससे बटन का रंग पीला पड़ जाएगा, इसका मतलब होगा कि इस व्यक्ति को एक डोज लग गई है। इसका मैसेज व्यक्ति के पंजीकृत नंबर पर पहुंच जाएगा। जिसमें दूसरी डोज की तिथि, समय और बूथ की जानकारी होगी। दूसरी डोज लगने के बाद दूसरी बटन पर भी कर्मचारी क्लिक कर देगा। इससे उसके पूर्ण टीकाकरण का रिकॉर्ड रहेगा। इससे किसी का टीकाकरण छूटेगा नहीं।