फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus: 500 bed Quarantine Center Will Make In Vacant Buildings of S.N

Corona Virus: एसएन की खाली इमारतों में बनेगा पांच सौ पलंग का क्वारंटीन सेंटर

Wed, 15 Apr 2020 11:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 11:31 AM IST
सार

अभी 280 पलंग का क्वारंटीन सेंटर हैं।

विज्ञापन
Corona Virus: 500 bed Quarantine Center Will Make In Vacant Buildings of S.N
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर में पलंग बढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए एसएन की खाली पड़ी इमारतों में 500 पलंग की व्यवस्था की जा रही है। अभी 280 पलंग का क्वारंटीन सेंटर हैं।
विज्ञापन


इसमें से 250 पलंग की व्यवस्था नई सर्जरी बिल्डिंग की आठ मंजिला इमारत में की गई है। 30 पलंग की व्यवस्था स्त्री रोग विभाग में हैं। अब 220 पलंग और बढ़ाकर इनकी संख्या 500 पलंग की व्यवस्था करनी है। इसके लिए नर्सिंग कॉलेज की इमारत समेत अन्य इमारत में इनकी सुविधा की जा सकती है। 
विज्ञापन


मास्क लगाकर देखे जा रहे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में जनरल ओपीडी बंद हैं। यहां फ्लू और कैंसर के मरीजों की ओपीडी चल रही है। कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए चिकित्सक बेहत सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिकित्सक फेस मास्क, मास्क और ग्लब्स पहनकर मरीजों को देख रहे हैं। मरीजों के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े रहने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। फ्लू की ओपीडी में बैरिकेडिंग करदी है, जिससे मरीज चिकित्सकों के नजदीक न जा पाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed