{"_id":"5eb2ef898ebc3e908a71783c","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr440722360","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के आठ संक्रमित ठीक होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के आठ संक्रमित ठीक होकर लौटे
विज्ञापन
06एमएनपी-32-कोरोना संक्रमितों के ठीक होने के बाद खुशी जताते आइसोलेशन वार्ड में तैनात डॉक्टर।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। आगरा से इलाज के लिए मैनपुरी भेजे गए आठ कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को बुधवार शाम आगरा वापस भेज दिया गया। उन्हें होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
भोगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में आगरा के नौ कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा था। बुधवार को नौ मरीजों में से आठ की चौथी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद शाम को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच उन्हें विदा करते समय मेडिकल स्टॉफ में फूल देकर उनका स्वागत किया। साथ ही तालियां बजाकर उन्हें विदा किया। डॉक्टरों की टीम के स्वागत सत्कार से कोरोना पर जीता हासिल करके लौटने वाले सभी लोग भावुक हो गए। उन्होंने भी हाथ जोड़कर डॉक्टरों का अभिनंदन किया। सभी को एंबुलेंस से आगरा भेजा गया। साथ ही उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित भारती ने बताया कि दूसरी शिफ्ट में आगरा से 22 अप्रैल को कुल नौ मरीज भेजे गए थे, जिसमें 8 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर सभी को आगरा भेज दिया गया है। आगरा से आए एक संक्रमित व्यक्ति की जांच रिपोर्ट का अब इंतजार है। इससे पहले आगरा से आए सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर वापस लौट चुुके हैं।