{"_id":"5e7cc2c88ebc3e76ca4a2d67","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4354424110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच दो हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच दो हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
26एमएनपी-05-शहर के कुरावली चौराहे पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच शहर के चार मोहल्लों के दो हजार घरों की पानी सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा। करहल रोड इलाके के विभिन्न मोहल्लों में बृहस्पतिवार को पानी की सप्लाई बंद रही।
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच नगर पालिका की अधूरी व्यवस्थाओं के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात अचानक करहल रोड पर पाइपलाइन में लीकेज होने से बृहस्पतिवार को करहल रोड, गाड़ीवान, न्यू गाड़ीवान, मोहल्ला अग्रवाल आदि क्षेत्र की पानी आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ला गाड़ीवान निवासी अर्चना सिंह का कहना था कि मोहल्ले में आज सुबह से पानी नहीं आया है जिससे लोगों को लॉकडाउन के बीच पीने के पानी की दिक्कत उठानी पड़ रही है। न्यू अग्रवाल निवासी प्रवेश कुमार ने कहा कि पीने के पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
जलकल लिपिक वरुण मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण नगर पालिका के कर्मचारियों को पास होने के बाद भी रोका जा रहा है। इससे दिक्कत आ रही है। इसकी जानकारी चेयरमैन और ईओ को दी गई है।
विज्ञापन
पाइप लाइन में करहल चौराहे के पास लीकेज हुआ। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक सप्लाई शुरू होने की संभावना है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।