{"_id":"5e78db028ebc3e78ae1fedd5","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4350970174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कफ्र्यू के बाद मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कफ्र्यू के बाद मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
23एमएनपी-28-मेडिकल स्टोर पर दवा की खरीद के लिए लगी लाइन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को सब कुछ बंद था। सोमवार को सुबह से लोग जरूरत के सामान की खरीदारी करने के लिए घरों से बाहर निकले। सबसे अधिक भीड़ मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों पर रही।
सोमवार की सुबह आठ बजे से ही शहर में दुकानें खुलना शुरू हो गई थीं। इसके बाद से ही लगातार लोग मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों पर पहुंचते रहे। लोग जरूरी दवाइयों की खरीदारी कर रहे थे। जिन लोगों का उपचार चल रहा है, उन्होंने आगामी एक-एक माह तक के लिए दवा खरीद ली। इसके चलते मेडिकल स्टोर पर दिन भर भीड़ लगी रही। इसी तरह का कुछ नजारा परचून की दुकानों का भी रहा। यहां आटा से लेकर साबुन, तेल, चीनी जैसे घरेलू सामान की खरीदारी के लिए लोग डटे रहे।
भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को समय भी अधिक लगा, लेकिन लोग इस चिंता में थे कि कहीं अगर जनता सोमवार को होता है तो उन्हें सामान के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते उन्होंने सोमवार को ही खरीदारी करना बेहतर समझा। देर रात तक दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
दालों की बिक्री में आया उछाल
जनता कफ्र्यू के बाद अब लोग दालों की अधिक खरीद कर रहे हैं। इससे दालों की बिक्री में उछाल आ गया है। शहर के झम्मनलाल मंडी में दालों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। दरअसल लोगों का मानना है कि दालों का खाने में उपयोग किया जा सकता है। वहीं सब्जियों की अपेक्षा ये लंबे समय तक रखी जा सकती हैं।