फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

सतर्कता से कोरोना को दी जा सकती है मात

Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
20एमएनपी-25-शहर के एक मॉल में कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्म? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थोड़ी सावधानी और सतर्कता कोरोना को मात दे सकती है। इसके लिए बस जरूरी है तो कुछ बातों का ध्यान रखना। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पम्फलेट और बैनर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म पर भी बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लगातार सार्वजनिक स्थलों से दूरी बनाने की अपील की जा रही है। सभी लोग इसका पालन करें। भीड़भाड़ वाले इलाके में हम आसानी से किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। इसकी हमें जानकारी तक नहीं होगी। इसलिए बहुत जरूरी न हो तब तक घर में रहना ही बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए ये करें उपाय
- खांसते और छींकते समय मुंह को ढककर रखें
- हाथों को कम से 20 सेकेंड तक साबुन से धोएं
- फर्श और दरवाजों को फिनायल से साफ करें
- खांसी, जुकाम और बुखार होने पर चिकित्सक से संपर्क करें
ये न करें
- किसी के खांसते और छींकते समय सामने न रहें
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं
- कहीं भी गंदगी न करें
- हाथ मिलाने और गले मिलने से परहेज करें
-देश या विदेश की यात्रा न करें
-हाथों को बिना धोये आंख, नाक और मुंह से न लगाएं
चार अप्रैल तक लर्नर लाइसेंस टेस्ट स्थगित
मैनपुरी। कोरोना को लेकर परिवहन विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए उप संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम ने आगामी चार अप्रैल तक लर्नर लाइसेंस के सभी टेस्ट स्थगित कर दिए हैं। इन लोगों को दोबारा लर्नर टेस्ट के लिए बुकिंग करानी होगी। स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए केवल उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके लर्नर लाइसेंस की वैद्यता 30 अप्रैल या उससे पहले समाप्त हो रही है। एआरटीओ ने सभी कार्यालय कर्मचारियों को मास्क वितरित कर कार्यालय व यंत्रों को सैनिटाइज भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed