फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Viaccine In Agra Today: 2397 Health Workers Get Corona Vaccine

आगरा में वैक्सीन लगवाकर बोले-अब वायरस से सुरक्षित हैं, 2397 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका

Fri, 05 Feb 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona Viaccine In Agra Today: 2397 Health Workers Get Corona Vaccine
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को हराने के लिए गुरुवार को जिले के 2397 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी बोले-अब वह वायरस से सुरक्षित हो गए हैं। गुरुवार को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए कुल 4119 स्वास्थ्यकर्मियों को संदेश भेजा गया था। इसमें से 1722 स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे। जिले के 35 केंद्रों के 40 बूथों पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि भेजे गए मेसेज के अनुपात में 58 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया है। टीका लगवाने पर बुखार और शरीर में दर्द स्वाभाविक है। ऐसा होने पर पैरासीटामोल टेबलेट लेने की सलाह दी गई है। डॉ. संजीव वर्मन ने खुद भी टीका लगवाया। 
विज्ञापन


डीएलएड का पेपर हुआ वायरल: आठ सौ रुपये में बिका, राजकीय इंटर कॉलेज एटा में मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में 281 ने टीका लगवाया
एसएन मेडिकल कॉलेज के वैक्सीन केंद्र के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि 360 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने का संदेश भेजा गया था, इसमें से 281 पहुंचे। 78 फीसदी ने टीका लगवाया। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या रही। 

रेलवे के 106 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया
रेलवे के 106 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी गुरुवार को रेलवे चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। डीआरएम सुशील कुमार श्रीवास्तव ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान रेलवे के स्वास्थ्यकर्मियों ने अथक परिश्रम किया था। पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा दाल ने पहला टीका लगवाया। इस दौरान एडीआरएम मुदित चंद्रा, गौरी श्रीवास्तव, डॉ. राजीव कुमार चुघ मौजूद रहे। 

आज 1460 स्वास्थ्यकर्मियों और 1900 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के मुताबिक पांच फरवरी को 1460 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ 1900 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। पांच फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी। इसमें पुलिसकर्मी, प्रशासनिक व नगर निगम कर्मचारियों आदि को टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में कुल 19113 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है। पहले दिन 15 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed