फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaxination in Mainpuri

मैनपुरी में 980 लोगों का 13 केंद्रों पर लगा कोरोना का टीका

Thu, 04 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
corona vaxination in Mainpuri
बर्न वार्ड में टीकाकरण से पहले आईडी मिलान करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 13 केंद्रों पर बृस्पतिवार को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण हुआ। इस दौरान पंजीकृत 2177 में से 980 लोगों ने टीका लगवाया। 1107 लोग टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों की केंद्र के बाहर आईडी मिलान की गई। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 45 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में भी लगेंगे टीके: सीएमओ
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 12 निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से अधिक उम्र के वे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पमताल में प्रतिदिन नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण नि:शुल्क है। प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण के लिए 250 रुपये एक डोज के लिए जाएंगे। इच्छुक लोग आरोग्य सेतु एप और कोविन आईडी के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed