फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccination Drive In Rural Areas 15 Lakh Villagers Will Vaccinate

टीका ही बचाएगा जान: आगरा देहात में महाअभियान शुरू, 60 दिन में 690 गांवों के 15 लाख लोगों का टीकाकरण

Tue, 22 Jun 2021 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Jun 2021 11:35 AM IST
सार

महाअभियान में घर के नजदीक ही शिविर लगेंगे। शहर में 90 टीकाकरण केंद्रों पर भी टीकाकरण जारी रहेगा। गांव-गांव आंगनबाड़ी से लेकर मनरेगा मजदूर, ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार, शिक्षामित्र टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 

विज्ञापन
Corona Vaccination Drive In Rural Areas 15 Lakh Villagers Will Vaccinate
टीका ही बचाए जान: आगरा के देहात क्षेत्र में टीका लगवाने के बाद महिलाएं व पुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन का महाअभियान सोमवार को शुरू हो गया। आगामी 60 दिनों में 690 गांव में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 15 लाख की आबादी को संक्रमण से सुरक्षा के लिए कवच दिया जाएगा। अब न कोई उम्र का बंधन है न गांव से दूर जाने की मजबूरी। महाअभियान में घर के नजदीक ही शिविर लगेंगे। शहर में 90 टीकाकरण केंद्रों पर भी टीकाकरण जारी रहेगा।

विज्ञापन


गांव-गांव आंगनबाड़ी से लेकर मनरेगा मजदूर, ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार, शिक्षामित्र टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि महाअभियान में सोमवार को पांच ब्लॉकों बिचपुरी, पिनाहट, सैंया, एत्मादपुर और खंदौली में 5135 लोगों को टीका लगाया गया। आप भी...मौका मत चूकना।
विज्ञापन


115 नोडल अधिकारी बनाए
प्रत्येक न्याय पंचायत पर बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया है। सीडीओ के समन्वयन में 115 न्याय पंचायतों में टीकाकरण अभियान चलेगा। भरपूर मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। तीसरी लहर से पहले प्रत्येक गांव में शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है। -प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona Vaccination Drive In Rural Areas 15 Lakh Villagers Will Vaccinate
देहात क्षेत्र में टीकाकरण के लिए लगाया गया शिविर - फोटो : अमर उजाला

नहीं होगी कोई दिक्कत 
सोमवार को पहला दिन था। कुछ कमियां रही हैं, उन्हें दूर कर लिया गया है। किसी ग्रामीण को कोई असुविधा नहीं होगी। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। -ए मनिकन्डन, मुख्य विकास अधिकारी

गांव पिपरिया: दो घंटे विलंब से शुरू हुआ टीकाकरण
महाअभियान के तहत सोमवार को एत्मादपुर ब्लॉक के 20 गांवों में टीके लगाए गए। धरेरा ग्राम पंचायत के गांव पिपरिया के बूथ पर सुबह 10 बजे से लोग जुट गए। हालांकि नेटवर्क की समस्या के कारण यहां टीकाकरण करीब दो घंटे बाद शुरू हो सका। एक कमरे में पंजीकरण के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। कई ग्रामीणों ने मास्क नहीं लगाया था, सामाजिक दूरी का ध्यान भी नहीं रखा गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने कई बार लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी लेकिन अधिकांश लोगों ने ध्यान नहीं दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि गांव में नेटवर्क की दिक्कत के चलते रजिस्ट्रेशन में देरी हो हुई। ग्रामीणों ने उत्साह देखने को मिला। 

Corona Vaccination Drive In Rural Areas 15 Lakh Villagers Will Vaccinate
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों को लगवाऊंगा वैक्सीन
मैंने शिविर में वैक्सीन लगवा ली। घर वालों और दोस्तों से भी वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है। कोरोना की तीसरी लहर से वैक्सीन ही हमें बचाएगी। -बीनू, ग्राम पिपरिया

टीका से कोरोना से जीतेंगे हम
गांव में लगे शिविर में मैंने वैक्सीन लगवाई है। लोगों को वैक्सीन पर भरोसा करना चाहिए। टीकाकरण कराकर ही कोराना से महामारी की यह लड़ाई जीती जा सकेगी। -पूरन सिंह, पिपरिया। 

रैहा: दो घंटे देरी से आई वैक्सीन, डटे रहे ग्रामीण

रैहा ग्राम पंचायत में टीकाकरण के प्रति उत्साह अधिक था। गांववाले सुबह 10 बजे के पहले ही बूथ पर पहुंच गए। वैक्सीन दो घंटे देरी से दोपहर 12 बजे पहुंची। शिविर से कोई व्यक्ति वापस नहीं गया, लोग गर्मी में टीका लगने का इंतजार करते रहे। प्रधान अजय कौशिक व पंचायत सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए कहा। सीएचसी पिनाहट प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि रैहा के अलावा जगतूपुरा, ,कयेडी, बड़ापुरा, बाज का पुरा, सुखभानपुरा, तासोड़, कुकरियन पुरा, अनिरुद्धपुरा, मनसुखपुरा समेत 20 शिविर लगाए गए थे। दो हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। देरी से वैक्सीन मिलने के कारण 1200 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। 


 

सभी वैक्सीन लगवाएं
मैंने तो वैक्सीन लगवाकर सुरक्षा कवच पहन लिया है। इस महामारी से वैक्सीन की बचा सकती है। इसलिए सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। - रामशंकर, तासोड़

हिचक छोड़ टीका लगवाया
वैक्सीन लगवाने से पहले हिचक थी। गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाकर हंसते हुए निकलते देखा, तो सारा डर दूर हो गया। अब महामारी से बचाव हो जाएगा। - कमलेश देवी, कुकरियन का पुरा। 

गौहर्रा बाबरपुर: दोपहर तक नेटवर्क के इंतजार में बैठी रही टीम
गौहर्रा बाबरपुर में वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे सीएचसी प्रभारी ऋषि गोपाल, बीडीओ राकेश त्रिपाठी पहुंच गए थे। नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों का पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा था। करीब दो घंटे बाद एएनएम पुष्पा देवी के मोबाइल पर ओटीपी आई। इसके बाद पंजीकरण और वैक्सीनेशन शुरू हो सका। एक बजे तक सिर्फ 18 लोगों को टीका लगाया जा सका। एएनएम ने बताया कि नेटवर्क की समस्या है। नेटवर्क के इंतजार में दो घंटे तक टीम बैठी रही। सैंया के छह ग्राम पंचायतों गौहर्रा, बाबरपुर, भिड़ावली, मिहावा, मैंगलपुरा बत्तरा, थपैंड़ा, शेखूपुरा में 20 शिविर लगाए गए। 

 

टीका लगवाने के बाद ही हटी
सभी कामकाज छोड़कर बूथ पर पहुंच गए थे। दो घंटे इंतजार करना पड़ा लेकिन टीका लगवाने के बाद ही बूथ से हटे। पूरा परिवार टीका लगवाएगा। -नत्थो देवी, गौहर्रा बाबरपुर

12:30 बजे टीका लगा
इंतजार का फल मीठा रहा। करीब 12:30 बजे टीका लग गया। मैं गांव में अन्य लोगों और परिचितों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करूंगा। -रघुवीर, गौहर्रा बाबरपुर
 
खंदौली में लगे 710 लोगों को टीके
खंदौली। विकास खंड खंदौली के खांडा और रूपधनु ग्राम पंचायत और इनके मजरों घड़ी खंजर, कुमरेलिया, नगला दयाली, नगला गड़रिया, नगला जौहरी, नगला पांडे, नगला फूटरा, नगला हरिराम, नगला छौंकर में कुल 20 शिविर लगाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 710 लोगों को टीका लगाया गया है।  

टीका ही बचाएगा जान: आगरा देहात के गांवों में टीकाकरण का जानिए क्या है हाल, पढ़िए ये खास रिपोर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed