{"_id":"5fff37ee8ebc3e317b355bd4","slug":"corona-vaccian-will-reach-at-thursdaty-in-firozabad-agra-news-agr4761806102","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी को 450 लोगों को लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जनवरी को 450 लोगों को लगेगा कोरोना टीका
विज्ञापन
कोल्ड चैन का निरीक्षण करती सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 16 जनवरी को जिले में 13 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। देश में टीके का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर उनका संबोधन भी होना है। इसके लिए ऑब्जरबेशन वाले लाभार्थियों को प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए सभी जगह प्रोजेक्टर और लैपटॉप की व्यवस्था कराई जाएगी। पहले दिन 450 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारियां में जुटा हुआ है। बुधवार को भी कोल्ड चेन कक्ष से लेकर टीकाकरण केंद्र पर व्यवस्थाएं की गईं। वैक्सीन लॉचिंग के दिन 16 जनवरी को 450 लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन लगाने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन 16 जनवरी से लगाई जाएगी। तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। पहले दिन 450 लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद अभियान को गति प्रदान की जाएगी।
लापरवाही पर नपेंगे कर्मचारी
जिन लोगों की ड्यूटी कोरोना टीकाकरण में लगाई गई है। वह अनुपस्थित रहते हैं या देरी से आते हैं तो उनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा। सीएमओ की ओर से चेतावनी दे दी गई है।
विज्ञापन
यह बने हैं टीकाकारण केंद्र
जिला अस्पताल, एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला, स्वास्थ्य केंद्र टूंडला, उसायनी, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद, मदनपुर, सिरसागंज, कोटला, खैरगढ़, जसराना स्वास्थ्य केंद्र, अरांव, एका, धनपुरा।