फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona transition - Officers appealing for caution on social media

कोरोना संक्रमण- सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की अपील कर रहे अफसर

Sat, 10 Apr 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Corona transition - Officers appealing for caution on social media
कासगंज। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते ही अफसर बेहद सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफसरों के वीडियो और टिप्पणियां तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री के संदेश को स्थानीय अफसर हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते हैं, वहीं अपने संदेश भी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये संदेश किए जा रहे शेयर-
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो स्थानीय अफसरों द्वारा शेयर किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसके लिए स्वयं भी सावधानी बरतें, मास्क लगाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन

- डीएम सीपी सिंह ने स्वयं के स्तर से एक संदेश शेयर किया है जिसमें लिखा है कि पंचायत चुनाव के चलते परदेशियों की भीड़ आ सकती है। वैसे भी तमाम परदेशी लौट रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें। बेहद जरूरी हो तभी घर से निकलें। बाहर से आने वालों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसपी आदित्य वर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। वे कह रहे हैं कि कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। अधिक आवश्यकता होने पर ही बाजार में निकलें। खुद भी सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed