फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Positive Youngman Travel In Bus From Noida Cmo Complaint To ssp etah

नोएडा से एटा तक कोरोना संक्रमित युवक ने किया बस में सफर, स्वास्थ्यकर्मी को धमकाया

Wed, 08 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 12:14 AM IST
सार

  • कोरोना पॉजिटिव ने सार्वजनिक वाहन का किया प्रयोग
  • महामारी एक्ट का उल्लंघन करने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Corona Positive Youngman Travel In Bus From Noida Cmo Complaint To ssp   etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोएडा में जांच के दौरान पॉजिटिव निकले युवक ने रोडवेज बस से सफर किया साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमा भी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को धमकाने पर डिस्ट्रिक डाटा मैनेजर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले की शिकायत की है। इस पर सीएमओ ने मरीज पर महामारी अधिनियम ने अंतर्गत एटा एसएसपी से कार्रवाई को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अतुल भदौरिया ने सीएमओ को दिए पत्र में बताया है कि अलीगंज तहसील के गांव मितौलिया निवासी एक युवक नोएडा में जांच में पॉजिटिव आया है। सूचना पर उससे संपर्क किया गया और नोएडा में कमरे में रहने को कहा गया, जिससे उसे वहां कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विकास दुबे का साथी बताकर ससुर को पहुंचाया हवालात, सच्चाई खुलने पर पुलिस हुई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात 10 बजे एक कॉल आई और पॉजिटिव आए युवक का रिश्तेदार बताते हुए मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि युवक रोडवेज की बस से सिकंदराराऊ आ गया है। वह एटा आ रहा है। कर्मचारी ने रिश्तेदार को बताया कि मना करने के बावजूद मरीज ने सार्वजनिक वाहन का उपयोग किया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमा यह गलत है। 

इसके बाद पॉजिटिव मरीज की काल आई और धमकी देते हुए बोला सीएमओ से बात हो गई है और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। स्वास्थ्यकर्मी ने मरीज के ऊपर महामारी एक्ट का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की मांग की। जहां सीएमओ ने एटा एसएसपी को पत्र लिख मरीज के ऊपर कार्रवाई को कहा है।

एक मरीज द्वारा मना करने के बावजूद सार्वजनिक वाहन का प्रयोग किया गया। वहीं उसके द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह गलत है। इसको लेकर एसएसपी से उसकी शिकायत की गई है। साथ ही कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।  -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed