{"_id":"5f05be68d30770148e1b3625","slug":"corona-positive-found-chief-pharmacist-of-district-hospital-on-true-net-machine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रू नेट मशीन पर जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सहित छह निकले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रू नेट मशीन पर जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सहित छह निकले संक्रमित
Thu, 09 Jul 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:03 AM IST
सार
- चीफ फार्मासिस्ट को होम क्वारंटीन किया
- अलीगढ़ भेजे गए फाइनल जांच के लिए नमूने
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रू नेट मशीन पर बुधवार को जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट समेत छह लोग संक्रमित निकले हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर फाइनल जांच के लिए सैंपल को अलीगढ़ भेजा गया है।
टीबी अस्पताल के लैब टेक्निशियन को ट्रू नेट मशीन आने पर जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को टेक्निशियन ने आशंका के चलते अपने परिजनों की जांच ट्रूनॉट मशीन पर की। जहां उसके परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए।
वहीं लैब टेक्निशियन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट की जांच मशीन पर की गई। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मामले की जानकारी सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल को दी गई। उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट को होम क्वारंटीन कर पॉजिटिव आए छह का सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
टेक्निशियन का परिवार पॉजिटिव निकला है। सभी को संदिग्ध मानते हुए होम क्वारंटीन किया गया है और सभी के सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजे जा रहे हैं। -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ