{"_id":"5f1b03648ebc3e63cf370d90","slug":"corona-patient-will-be-treatment-after-testing-for-antibodies-in-plasma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लाज्मा में एंटीबॉडी की जांच के बाद होगा कोरोना मरीज का इलाज, आईसीएमआर की नई गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाज्मा में एंटीबॉडी की जांच के बाद होगा कोरोना मरीज का इलाज, आईसीएमआर की नई गाइडलाइन
Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
सार
- आईसीएमआर की नई गाइड लाइन के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज के कोरोना मरीजों के लिए दान करने वाले प्लाज्मा की नोएडा सेंटर में जांच होगी। इसके बाद गुणवत्ता के आधार पर मरीजों को डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों के प्लाज्मा में एंटीबॉडी की जांच होने के बाद ही संक्रमित मरीज को डोज दी जाएगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की नई गाइड लाइन के बाद प्लाज्मा की जांच अनिवार्य हो गई है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को दान में मिलने वाले प्लाज्मा की जांच नोएडा स्थित सेंटर में की जाएगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में 51 साल के संक्रमित मरीज पर प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हुई है। अभी एक और महिला का इसी थेरेपी से इलाज चल रहा है। चार मरीजों के इलाज के लिए कॉलेज प्रशासन ने आईसीएमआर से अनुमति मांगी है। अब इन मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी से पहले उसकी गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच करने के बाद ही दिया जाएगा। इससे मरीज में ठीक होने की प्रतिशत का आकलन किया जा सकेगा। अभी एसएन से दो लोगों के प्लाज्मा की जांच के लिए नमूना आईसीएमआर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईसीएमआर यह जांच कर रहा है कि संक्रमण से ठीक हो चुके मरीज के प्लाज्मा में एंटीबॉडीज विकसित हुई है, इसका सही आकलन आने के बाद संक्रमित मरीज के इलाज में और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएन कॉलेज के सैंपल की नोएडा में होगी जांच
प्लाज्मा दान में मिलने के बाद इसे विशेष रेफ्रीजरेटर में माइनस 80 डिग्री तापमान पर रखा जाता है। 14 दिन के अंदर इसका नमूना आइसीएमआर को भेजा जाता है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में अभी तक सात और नोएडा सेंटर में पांच लोग प्लाज्मा दान कर चुके हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि देश के विभिन्न शहरों में से 462 लोगों के प्लाज्मा की जांच आइसीएमआर कर रहा है, इनकी एंटीबॉडीज की जांच पूरी होने के बाद इनकी रिपोर्ट संबंधित शहरों में भेजी जाएगी।
संबंधित खबर: एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से सफल इलाज, ठीक हुआ कोरोना का गंभीर मरीज
संबंधित खबर: एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से सफल इलाज, ठीक हुआ कोरोना का गंभीर मरीज