फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी पड़ सकती है भारी

Mon, 23 Nov 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
रोडवेज बस में बिना मास्क के बैठीं सवारियां - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दिल्ली-महाराष्ट्र के साथ ही प्रमुुख महानगरों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। बावजूद इसके जिले में लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। सामाजिक दूरी और मास्क की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। बाजार में हर रोज नियम टूट रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई। भीड़ में शामिल युवक-युवतियां, महिला-पुरुष बड़ी संख्या में मास्क नहीं लगाए हुए थे। सामाजिक दूरी की बात की जाए तो बाजार में जाम के हालात थे। बजाजा बाजार में लोगों को सामाजिक दूरी को तार-तार करते हुए देखा गया। न तो ग्राहक को संक्रमण की चिंता है और न ही दुकानदार को।
विज्ञापन

बीस दिन में मिले हैं 239 कोरोना संक्रमित
पिछले 20 दिन में जिले में 239 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अक्तूबर महीने के शुरुआती बीस दिन में 179 कोरोना संक्रमित मिले थे। कुल मिलाकर नवंबर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। जिलाधिकारी ने भी निर्देश जारी किए हैं कि महानगरों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में नियमों की अनदेखी
रोडवेज बसों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। सोमवार को बस स्टैंड पर तो सख्ती नजर आई, लेकिन यहां से बस के रवाना होते ही यात्री लापरवाह हो गए। शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई बस संख्या यूपी 83 एटी 3392 में चालक और परिचालक दोनों ही मास्क नहीं लगाए थे।
ईशन नदी पुल पर पुलिसकर्मियों ने बस रुकवाकर दोनों को चेतावनी दी। इसी तरह बस संख्या यूपी 80 टी 6035 में तो सामाजिक दूरी नाममात्र की नहीं थी। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। अधिकांश यात्री मास्क भी नहीं लगाए थे।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।

- कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वे हर हाल में मास्क लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें। लापरवाही खुद के जीवन के साथ ही आपके परिवार को भी खतरे में डाल सकती है। - डॉ. आरके सागर, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed